फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Celebrating India's victory in finals then a B.Tech student brutally murdered by stabbing him with a knife

UP: फाइनल में भारत की जीत का जश्न...तभी बीटेक छात्र पर हुआ हमला, इसलिए चाकू से गोदकर बेरहमी से किया कत्ल

Mon, 10 Mar 2025 08:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 10 Mar 2025 08:08 AM IST
सार

बीटेक छात्र मोबाइल पर भारत-न्यूजीलैंड का फाइनल मैच देख रहा था। तभी चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी गई। इस दौरान उसके दोस्तों पर भी हमला किया गया, वे किसी तरह बच गए। 
 

विज्ञापन
Celebrating India's victory in finals then a B.Tech student brutally murdered by stabbing him with a knife
बीटेक छात्र की हत्या के बाद मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में भारत और न्यूजीलैंड का मैच देख रहे दयालबाग शिक्षण संस्थान के बीटेक छात्र सिद्धांत गोविंद शर्मा की सिकंदरा में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वह अपने तीन दोस्तों के संग मैच देखने आया था। बाइक सवार हमलावरों ने मैदान में खड़े होने का कारण पूछा। इसके बाद रुपयों की मांग की। विरोध पर हमला कर दिया। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन


वारदात रात करीब 9 बजे हुई। सेक्टर-7, आवास विकास काॅलोनी निवासी सिद्धांत गोविंद शर्मा (24) रविवार रात काॅलोनी के शुभम गुप्ता, पुष्पांजलि गार्डेनिया निवासी शशांक राना और अपर्णा प्रेम अपार्टमेंट निवासी सिद्धांत राना के साथ शास्त्रीपुरम स्थित जेसीबी चाैराहे पर पहुंचे। वहां मैदान में खड़े होकर चारों मोबाइल पर क्रिकेट मैच देख रहे थे।
विज्ञापन


 

दोस्तों ने पुलिस को बताया कि तभी एक बाइक पर तीन युवक आए। एक ने चारों से रुपये मांगे। मना करने पर चाकू निकाल कर सिद्धांत के पेट में मार दिया। दोस्तों पर भी वार किए। वह किसी तरह बच सके। हमलावर भाग गए। अस्पताल में सिद्धांत को मृत घोषित कर दिया गया। डेढ़ घंटे बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोस्तों से पूछताछ की। एसीपी हरीपर्वत आदित्य सिंह ने बताया कि चारों दोस्त पार्टी करने आए थे। उनके पास से शराब की बोतलें भी मिली हैं। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं।

परिवार में मचा कोहराम
परिजनों ने पुलिस को बताया कि सिद्धांत बीटेक का छात्र है। वह दयालबाग शिक्षण संस्थान में पढ़ाई कर रहा था। वहीं शशांक पिता के साथ कारोबार करता है। सिद्धांत राना और शुभम गुप्ता बीकाम कर रहे हैं। शुभम पड़ोसी है। वह अक्सर पार्टी करने के लिए रात में घर से निकल जाते थे। पुलिस यह भी पता कर रही है कि चारों इतनी दूर क्यों आए थे। परिवार में कोहराम मचा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed