फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ceiling Plaster Falls in Waiting Room at Idgah Railway Station Two Women Injured

Agra: ईदगाह रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में छत का प्लास्टर गिरा, दो महिला यात्री घायल

Tue, 16 Dec 2025 08:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Dec 2025 08:45 AM IST
सार

ईदगाह रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में छत का प्लास्टर गिर गया। प्लास्टर के मलबे की चपेट में आकर दो महिला यात्री घायल हो गईं। 
 

विज्ञापन
Ceiling Plaster Falls in Waiting Room at Idgah Railway Station Two Women Injured
ईदगाह रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ईदगाह रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम वेटिंग रूम में छत का प्लास्टर गिर गया। मलबे की चपेट में आने से दो महिला यात्री माजिदा और शाहिदा घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए रेलवे अस्पताल फिर एसएन मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन


दोनों महिलाएं हिंडाैन सिटी की रहने वाली हैं। स्टेशन पर घर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहीं थीं। दोनों के पास सामान्य श्रेणी का टिकट था। वेटिंग रूम में छत का प्लास्टर गिरने से दोनों के सिर में चोट लगी। घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। उनके साथ कोई रिश्तेदार नहीं था।
विज्ञापन

जानकारी पर रेलवे अधिकारी माैके पर पहुंच गए। उन्हें इलाज के लिए भेजा। जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव के मुताबिक दोनों महिलाओं का रेलवे अस्पताल में इलाज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 1874 में शुरू हुआ था स्टेशन
ईदगाह रेलवे स्टेशन की शुरूआत वर्ष 1874 में हुई थी। दो वर्ष पहले स्टेशन का चयन अमृत भारत मिशन अभियान में किया गया था। इसके तहत 12 करोड़ रुपये से स्टेशन का कायाकल्प किया गया। छह माह पहले वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका शुभारंभ किया था। प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर पुरानी बिल्डिंग में वेटिंग रूम बना हुआ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed