फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CDPO found most Anganwadi centers closed during inspection

Agra News: सीडीपीओ को निरीक्षण में बंद मिले अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्र

Wed, 05 Nov 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 05 Nov 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
CDPO found most Anganwadi centers closed during inspection
फोटो14गंजडुंडवारा में आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण करते सीडीपीओ सचिन। संवाद
-लापरवाही बरतने वाली दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सेवा समाप्त
विज्ञापन

-अनुपस्थित पाई गई कार्यकर्ताओं को जारी किया कारण बताओ नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
गंजडुंडवारा। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने मंगलवार को कई आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई। अधिकांश केंद्र बंद मिले, जबकि खुले केंद्रों पर गंदगी और बच्चों की संख्या बेहद कम पाई गई। इस पर दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सेवा समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। वहीं, अनुपस्थित मिली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।


बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) सचिन को शिकायतें मिल रही थीं कि कई आंगनबाड़ी केंद्र समय पर नहीं खुल रहे हैं राशन वितरण नहीं किया जा रहा और पंजीकृत बच्चों की तुलना में उपस्थिति बहुत कम है। कई बार निर्देश देने के बाद भी केंद्रों पर फील्ड रिपोर्ट चेक (एफआरसी) पूरी नहीं की गई। इस पर उन्होंने सुपरवाइजर मोनिका वशिष्ठ के साथ मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकांश केंद्र बंद पाए गए। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए अनुपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सीडीपीओ ने बताया कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो संबंधित का मानदेय रोकने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में शासन की योजनाओं में लापरवाही बरतने वाली दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भविष्य में भी इसी प्रकार की शिकायतें मिलने पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed