{"_id":"6283ddf327087c598741e38a","slug":"cdo-wrote-a-letter-to-the-director-against-po-neda-mainpuri-news-agr5337584174","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीओ नेडा के खिलाफ सीडीओ ने निदेशक को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीओ नेडा के खिलाफ सीडीओ ने निदेशक को लिखा पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। विकास भवन में स्वीकृत सोलर प्लांट की स्थापना में लापरवाही पर सीडीओ ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने परियोजना अधिकारी (पीओ) नेडा द्वारा की जा रही लापरवाही के संबंध में निदेशक नेडा को पत्र भेजा है। स्वीकृति मिलने के छह माह बाद भी सोलर प्लांट की स्थापना न किए जाने पर ये कदम उठाया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने विकास भवन को सौर ऊर्जा से रोशन करने के लिए शासन से एक सोलर प्लांट की मांग की थी। लगातार प्रयास के बाद नेडा की ओर से विकास भवन के लिए 50 किलोवाट का सोलर प्लांट स्वीकृत भी कर दिया गया है। इससे प्रतिदिन लगभग दो सौ यूनिट बिजली का उत्पादन होगा।
नेडा ने नवंबर माह में इसकी स्थापना के लिए धनराशि भी जारी कर दी। इसके बाद भी अब तक सोलर प्लांट की स्थापना विकास भवन में नहीं हो सकी। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी ने कई बार परियोजना अधिकारी नेडा पीएन सिंह को निर्देशित किया। हर बार वे एक सप्ताह में स्थापना की बात कहते रहे। पूर्व में कड़ी चेतावनी मिलने पर उन्होंने 15 मई तक हर हाल में सोलर प्लांट स्थापित कराने के लिए कहा था। लेकिन ये तारीख भी बीतने के बाद सोलर प्लांट नहीं लगाया जा सका। इससे नाराज मुख्य विकास अधिकारी ने लापरवाही किए जाने पर पीओ नेडा के खिलाफ निदेशक नेडा को पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने लगातार निर्देशों के बाद भी सुनवाई न करने समेत, दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही की बात कही है।
विज्ञापन
छह माह में कई बार पीओ नेडा को निर्देशित किया गया कि वे सोलर प्लांट स्थापित करा दें। हर बार वे बस एक सप्ताह में स्थापना कराने की बात कहकर गुमराह करते आ रहे हैं। इसी के चलते अब निदेशक नेडा को पत्र लिखकर पीओ नेडा द्वारा की जा रही लापरवाही के संबंध में अवगत कराया गया है।
विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी