फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cbse board

हर्ष प्रताप ने 99 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में पाया पहला स्थान

Wed, 15 Jul 2020 10:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
cbse board
15एमएनपी-35-शहर के लॉर्ड कृष्णा स्कूल में खुशी से उछलते छात्र - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। सीबीएसई 10वीं का परीक्षा परिणाम बुधवार की दोपहर घोषित हो गया। जिले के 23 कॉलेजों का परीक्षा परिणाम 98.33 प्रतिशत रहा। शहर के लॉर्ड कृष्णा एजुकेशनल एकेडमी के छात्र हर्ष प्रताप सिंह ने 99 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सेंट मेरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र विवेक यादव ने 98 प्रतिशत व छात्रा श्रेया राठौर ने 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में क्रमश: दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में इस बार जिले के 23 कॉलेज शामिल हुए। इनमें 3060 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमें से 3009 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की। जिले का कुल परीक्षा परिणाम 98.33 प्रतिशत रहा। परीक्षा परिणाम को देखने के लिए बुधवार की सुबह से ही परीक्षार्थियों में उत्साह देखा गया। अधिकतर परीक्षार्थियों ने अपने घर पर रहकर ही परीक्षा परिणाम देखा। शहर के स्कूलों में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। प्रबंधक और प्रधानाचार्यों के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। छात्र-छात्राओं ने भी अपने अभिभावकों व गुरुजनों का आशीर्वाद लिया। शहर के लॉर्ड कृष्णा एजुकेशनल एकेडमी आगरा रोड, सेंट मेरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सुदिती ग्लोबल एकेडमी के छात्र-छात्राओं का टॉप टेन की सूची में दबदबा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed