फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CBSE 12th Result Amazing story of twin sisters both of them decided to become IAS

CBSE 12th Result: जुड़वा बहनों ने किया कमाल, बिना कोचिंग 12वीं में पाए इतने अंक; रिजल्ट देखने वाले रह गए हैरान

Tue, 14 May 2024 03:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 14 May 2024 03:26 PM IST
सार

सीबीएसई के 12वीं के परिणाम में जुड़वा बहनों ने शानदार प्रर्दशन किया।  सोना गेहार व सौम्या गायत्री पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। वे दोनों एक-दूसरे की प्रेरक भी हैं। सोना ने 98.2 व सौम्या ने 97.4 फीसदी अंक पाए हैं।
 

विज्ञापन
CBSE 12th Result Amazing story of twin sisters both of them decided to become IAS
जुड़वा बहनें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीएसई के 12वीं के परिणाम में गायत्री पब्लिक स्कूल की जुड़वा बहनों ने कमाल किया है। सोना गेहार ने 98.2 फीसदी और सौम्या ने 97.2 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। इन जुड़वा बहनों के राशि के नाम ही नहीं व्यवहार व सोच भी एक जैसी है। दोनों ही स्नातक करने के साथ यूपीएससी की तैयारी करेंगी। दोनों ने आईएएस बनने की ठानी है।
विज्ञापन


दोनों बहनों के प्राप्तांक में मामूली अंतर है। कक्षा 10वीं की परीक्षा में सौम्या ने 92 और सोना ने 90 फीसदी अंक प्राप्त किए थे। सोना ने बताया कि वह सौम्या से सात मिनट पहले पैदा हुईं थीं। हम उम्र होने के बाद भी उन दोनों में प्रतिद्वंद्विता नहीं है। वह एक-दूसरे के लिए प्रेरक का काम करती हैं।
विज्ञापन


सौम्या ने बताया कि तबीयत खराब होने पर सोना स्कूल में जो पढ़कर आती थी, उन्हें पढ़ाती थीं। इससे तैयारी बेहतर हो गई। दोनों ने एक-दूसरे की परीक्षा की तैयारी में मदद की। आगे डीयू से राजनीति विज्ञान से बीए ऑनर्स करना चाहती हैं। 12वीं में दोनों ने कोचिंग नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां के साथ पढ़ती हैं गीता
दोनों की रुचि भी एक जैसी है। दोनों को पेंटिंग करना और कोलॉज बनाना पसंद है। अप्सा की प्रतियोगिता में कोलॉज बनाने में तृतीय स्थान प्राप्त किया था। सोना ने बताया कि वह दोनों बहनें अपनी मां सरिता के साथ श्रीमद्भगवद्गीता पढ़ती हैं। मां हमेशा कहती थी कि प्रयास में कोई कसर मत छोड़ो, परिणाम अच्छा ही होगा। पिता शिवेंद्र सिंह गेहार कारोबारी हैं। मां गृहिणी हैं लेकिन पिता का कारोबार में मदद करती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed