फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CBI special court sentenced bank loan scam

आगरा के बैंक लोन घोटाले में सीबीआई कोर्ट ने सुनाई सजा, चार दोषियों को कारावास

Fri, 25 May 2018 10:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 25 May 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
CBI special court sentenced bank loan scam
कोर्ट
आगरा के बैंक लोन घोटाले में गाजियाबाद स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने चार दोषियों में से तीन को सात-सात साल और एक को पांच साल कैद की सजा सुनाई है। 
विज्ञापन


आगरा में 30 साल पहले यूको बैंक शाखा में हुए घोटाले के मामले में शुक्रवार को सजा पर बहस हुई। जिसके बाद विशेष न्यायाधीश राजेंद्र प्रसाद की अदालत ने सभी अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए अर्थदंड भी लगाया है।

सीबीआई के वरिष्ठ लोक अभियोजक कुलदीप पुष्कर ने बताया कि 1988 में आगरा के अछनेरा गांव स्थित यूको बैंक की शाखा में फर्जी कागजों के आधार पर लघु उद्योग के नाम पर लोन की हेराफेरी की सूचना मिलने पर सीबीआई ने जांच की थी। 
विज्ञापन

गलत तरीके से दिया गया था लोन

जांच में पाया कि पूर्व बैंक मैनेजर महक सिंह, फील्ड ऑफिसर हरदेव सिंह, खाताधारक व कथित पशु विक्रेता चांद और प्राइवेट व्यक्ति इस्माइल खान ने लोन लेने व देने की प्रक्रिया को गलत तरीके से इस्तेमाल किया है। 

अभियुक्त इस्माइल फर्जी कागजों पर अंगूठा लगाकर पशुओं की खरीद के नाम पर चार से पांच हजार रुपए का लोन बैंक से दिलवाता था। वो करीब 22 लोगों के लोन करीब 85 हजार रुपए बैंक से कथित पशु विक्रेता चांद के खाते में ट्रांसफर करा चुका था। 

इसके साथ ही फील्ड ऑफिसर ने मौके पर जाकर इन कागजों को वेरीफिकेशन नहीं किया था, उसने बैंक मैनेजर के साथ मिलकर रुपए दिलवा दिए थे। इस कारण सीबीआई ने दोनों को भी केस का अभियुक्त बनाया। 

इन दोषियों को मिली सजा

शुक्रवार को सभी दोषियों को अदालत में पेश किया गया। दोपहर बाद सजा पर दोनों पक्षों के वकीलों ने अपनी दलीलें दीं। उसके बाद कोर्ट ने देर शाम तक के लिए फैसला रिजर्व कर लिया। 

शाम करीब छह बजे अदालत ने दोषी अभियुक्त हरदेव सिंह निवासी सिकंदरा को सात साल की कैद और 41 हजार रुपए अर्थदंड, इस्माइल खान को सात साल की सजा व 26 हजार रुपये अर्थदंड और चांद मोहम्मद निवासी सराय खुवाना आगरा को पांच साल की कैद व 10 हजार रुपये अर्थदंड दिया। 

वहीं दोषी अभियुक्त महक सिंह निवासी अशोक नगर दिल्ली को सात साल की सजा और 41 हजार रुपए अर्थदंड लगाया। अगर जुर्माना राशि जमा नहीं की तो अभियुक्तों को अतिरिक्त कारावास काटना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed