फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CBI constable died in road accident on agra lucknow expressway in firozabad

फिरोजाबाद: लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, सीबीआई के हेड कांस्टेबल की मौत, तीन घायल

Sat, 07 May 2022 12:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 May 2022 12:31 PM IST
सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सीबीआई के हेड कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि कार में सवार उनकी पत्नी-बेटी सहित तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
CBI constable died in road accident on agra lucknow expressway in firozabad
एक्सप्रेसवे पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र में शनिवार तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार सवार चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए भेजा गया। उपचार के दौरान सीबीआई के हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। कांस्टेबल की पत्नी-बेटी सहित तीन घायल हुए हैं। इन्हें निजी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।  

विज्ञापन


इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र निवासी संजीव यादव (50 ) लखनऊ में सीबीआई में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। मथुरा में उनकी रिश्तेदारी है। शनिवार सुबह पांच बजे संजीव परिवार के साथ परिवार की एक शादी समारोह से घर लौट रहे थे। उनके साथ कार में उनकी पत्नी गीता यादव (45), बेटी खुशी यादव (15), रिश्तेदार विपिन कुमार यादव (25) निवासी सूरज बिहार कॉलोनी इटावा सवार थे। 

विज्ञापन

तेज रफ्तार से चल रही थी कार 

संजीव कार चला रहे थे। उनकी तेज रफ्तार कार नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 151 माइलस्टोन के समीप पहुंची, तभी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक गगन गौड़ फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और घायलों को अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने संजीव को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को क्रेन की मदद से एक्सप्रेसवे से हटाकर यातायात सुचारू कराया। प्रभारी निरीक्षक गगन गौड़ का कहना है कि सीबीआई में तैनात हेड कांस्टेबल की मथुरा से लखनऊ जाते वक्त सड़क हादसे में मौत हो गई है। घायलों का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed