फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CBI arrested Senior Post Master and PRO red handed while taking bribe In Agra

UP: रिश्वत लेते वरिष्ठ पोस्ट मास्टर व पीआरओ रंगे हाथ धरे गए, शिकायत में सीबीआई ने बिछाया था जाल

Sat, 22 Jun 2024 02:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Jun 2024 02:06 PM IST
सार

ताजनगरी में सीबीआई ने रिश्वत लेते वरिष्ठ पोस्ट मास्टर व पीआरओ को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शिकायत में सीबीआई ने इन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। 

विज्ञापन
CBI arrested Senior Post Master and PRO red handed while taking bribe In Agra
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को सीबीआई ने रिश्वत लेते वरिष्ठ पोस्ट मास्टर और जनसंपर्क निरीक्षक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। प्रतापपुरा प्रधान डाकघर में नोडल डिलीवरी सेंटर (एनडीसी) प्रभारी से आरोप पत्र रद्द करने के नाम पर एक लाख रुपये रिश्वत मांगी गई। शुक्रवार की शाम केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने वरिष्ठ पोस्टमास्टर (एसपीएम) देवेंद्र कुमार और जनसंपर्क निरीक्षक (पीआरआई) राजीव दुबे को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद इन्हें गाजियाबाद स्थित अदालत में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया।

विज्ञापन


अकोला स्थित खलऊआ गांव निवासी चंद्रभान सिंह ने सीबीआई में भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह चार साल से प्रधान डाकघर में एनडीसी प्रभारी हैं। 11 फरवरी को आरओ-एआरओ परीक्षा का 8400 रुपया मानदेय वितरण के लिए मिला था। ड्यूटी के बाद उन्होंने स्टाफ को 4800 रुपये मानदेय बांट दिया, बचे 3600 रुपये जिला कोषागार में जमा कराए थे।
विज्ञापन


आरोप है कि एसपीएम देवेंद्र कुमार ने 3600 रुपये वापस करने पर मानदेय वितरण में उन पर गड़बड़ी के आरोप लगाए। प्रधान डाकघर से उनका तबादला आगरा फोर्ट डाकघर में कर दिया। तबादला के दो महीने बाद भी उन्हें रिलीव नहीं किया। आरोप पत्र भी थमा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप पत्र निरस्त करने के नाम पर उनसे एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई। 50 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। उन्होंने सीबीआई में इस भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराई। सीबीआई टीम ने गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे 20 हजार रुपये की पेशगी लेकर वह एसपीएम के पास गए। एसपीएम ने पीआरआई को पैसा देने की बात कही। पीआरआई ने 20 हजार रुपये पकड़े, रकम एसपीएम को दी। सीबीआई ने दोनों को रंगे हाथ दबोच लिया।

बाबू के जरिए करता था अवैध वसूली

शिकायतकर्ता चंद्रभान सिंह ने बताया कि एसपीएम डाकघर में तैनात एक बाबू के जरिए अवैध वसूली करता था। कुछ दिनों से उसने पीआरआई को अपना कारखास बना रखा है। पीआरआई का काम डाकियों के डाक की निगरानी करना है। उन्होंने बताया कि एसपीएम पहले संजय प्लेस डाकघर में तैनात था। कुछ महीने पहले ही उसका तबादला संजय प्लेस से प्रधान डाकघर में हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed