{"_id":"624c9e6e9db2c1483944963a","slug":"cash-jewelery-stolen-from-jarua-katra-s-closed-house-agra-news-agr52933886","type":"story","status":"publish","title_hn":"जारुआ कटरा के बंद मकान से नकदी, जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जारुआ कटरा के बंद मकान से नकदी, जेवर चोरी
विज्ञापन
किरावली। थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव जारुआ कटरा निवासी चेतन दुबे उर्फ मोंटी के बंद मकान में सोमवार की रात चोरी हो गई। ताला तोड़कर घुसे चोर घर से 48 हजार रुपये और जेवर ले गए हैं। पीड़ित ने थाना मलपुरा में तहरीर दी है।
पीड़ित चेतन दुबे उर्फ मोंटी ने पुलिस को बताया कि वह आरटीओ कार्यालय में संविदा पर काम करते हैं। उनकी ताई का निधन हो गया था। इसके भोज में शामिल होने के लिए वह परिवार समेत खेरिया मोड़ गए थे। मंगलवार को दिन में करीब 11 बजे वह घर आए तो ताला टूटा था। भीतर सामान बिखरा पड़ा था।
घर से 48 हजार रुपये, 50 ग्राम चांदी के जेवर और सोने की अंगूठी, झुमकी आदि करीब गहने गायब थे। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। थाना मलपुरा प्रभारी अवनीश कुमार त्यागी ने बताया कि पीड़ित ने घर में चोरी होने की तहरीर दी है। जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज करके चोरों का पता लगाया जाएगा।