फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cash and jewelery stolen from house in Tantapur

तांतपुर में घर से नकदी और जेवर चोरी

Mon, 09 May 2022 02:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen from house in Tantapur
तांतपुर। थाना बसई जगनेर क्षेत्र के गढ़ी करीमपुर गांव के एक घर से चोर शनिवार की रात नकदी और जेवर चुरा ले गए। क्षेत्र में तीन दिन के अंदर चोरी की यह चोरी की तीसरी घटना है, जिससे लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन

गढ़ी करीमपुर गांव निवासी भरत सिकरवार ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात परिवार के सभी लोग सो रहे थे। रात में चोर घर के पीछे से लकड़ी की सीढ़ी लगाकर चढ़े भीतर कूदकर संदूक उठा ले गए। संदूक में 1.20 लाख रुपये और करीब 3.70 लाख रुपये के जेवर थे। सुबह खाली संदूक घर से करीब पांच सौ मीटर दूर फेंका मिला। लोगों ने बताया कि तीन दिन के भीतर चोरी की यह तीसरी घटना है। इससे पहले को चोरो ने अंजाम दिया है। पहली दूसरी घटना 6 मई को थाने से महज दो सौ मीटर की दूरी पर वीरेंद्र जादौन और किरोरी के घर में चोरी की वारदात हुई थी। थाना प्रभारी बसई जगनेर प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़ित ने घर में चोरी होने की तहरीर दी है। घटना की जांच और चोरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed