फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cash and jewelery stolen by putting mask in the house

घर में नकब लगाकर नकदी और जेवर चोरी

Wed, 01 Jun 2022 01:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen by putting mask in the house
खेरागढ़। नगला कमाल चौराहा स्थित घर में सोमवार की रात नकब लगाकर चोर किसान के घर से नकदी और जेवर चोरी कर ले गए। सुबह नींद खुलने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है। मौका मुआयना कर पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

पीड़ित राजवीर सिंह तोमर ने पुलिस को बताया कि सोमवार को उनकी पत्नी गंगा स्नान करने मायके वालों के साथ गई थी। बेटा ओमवीर सिंह जयपुर गया था। रात में वह चारपाई पर सो रहे थे। आंगन में पुत्रवधू लता देवी बच्चों के साथ सोई थी। रात में घर के पीछे की दीवार में नकब लगाकर चोर घुस आए। अलमारी आदि खोलकर नकदी, जेवर, कपड़े, एलईडी व अन्य कीमती सामान उठा ले गए। भोर में चार बजे बहू उठी, तो कमरे के दरवाजे, अलमारी खुली और सामान गायब देख उसने शोर मचाया।
विज्ञापन

घर में चोरी होने की जानकारी होते ही आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर थाने की पुलिस ने भी पहुंचकर जांच की। इस दौरान घर के पीछे कुछ दूरी पर खेतों में पुराने कपड़े, जेवरों की डिब्बी आदि फेंकी मिली। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि घर में चोरी होने की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed