{"_id":"65f718f1749fb5efa403fedf","slug":"cash-and-household-items-burnt-due-to-fire-in-hut-kasganj-news-c-175-1-agr1054-112668-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: झोपड़ी में आग लगने से नकदी व घरेलू सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: झोपड़ी में आग लगने से नकदी व घरेलू सामान जला
Sun, 17 Mar 2024 09:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 17 Mar 2024 09:53 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के गांव मंडावली में शनिवार की शाम अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने से झोपड़ी में रखी नकदी सहित अन्य घरेलू सामान जल गया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीण आग पर काबू पा सके।
मंडावली गांव में ग्रामीण सनात अली की झोपडी में आग लग गई। हवा चलने से आग की लपेटें तेजी हो गईं। झोपड़ी में आग लगने के बाद परिजन मदद के लिए चीखपुकार मचा दी। चीखुपकार की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। बाल्टियों से आग पर पानी व रेता डाला गया। वहीं गांव में सबमर्सिबल चलाकर भी पानी डाला गया। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीण आग को बुझा सके। सनात अली ने बताया कि आग से झोपड़ी में रखी 15 हजार रुपये की नकदी, अनाज, कपड़े व अन्य सामान जल गया। आग लगने से पड़ोसी इस्लाम एवं वाहिद की झोपड़ी में रखे पुआल भी जल गए। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आग की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल आनंद मोहन ने पहुंच कर क्षति का आकलन किया।