फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case registered for fighting, stone pelting, firing in two groups of Kisan Union

Agra News: किसान यूनियन के गुटों में झगड़े के बाद दोनों पक्षों ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Sat, 07 Jan 2023 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Case registered for fighting, stone pelting, firing in two groups of Kisan Union
कासगंज। थाना ढोलना क्षेत्र के गढ़ी गांव में दो किसान संगठनों के बीच शुक्रवार की देर शाम कहासुनी के बाद मारपीट, पथराव, फायरिंग की घटना ने तूल पकड़ लिया है। किसान यूनियन स्वराज के नेता सुजीत पांडे ने हलधर गुट के 16 लोगों पर लगाया साजिशन हत्या की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया है। वहीं भाकियू हलधर गुट के अरूण कुमार ने स्वराज गुट के चार नामजद एवं तीन अज्ञात लोगों पर पथराव और फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे एक दूसरे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस अधिकारियों ने तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस पिकेट तैनात कर दी है। किसान यूनियन स्वराज के नेता सुजीत पांडे के मुताबिक शुक्रवार की रात करीब 7 बजे वह अपने परिवार के साथ घर के अंदर बैठे थे। तभी आरोपियों ने पूर्व सुनियोजित साजिश से एक राय होकर परिवार सहित सामूहिक हत्या की नीयत से घर में घुसने का जबरन प्रयास किया। हमलावरों ने हमला करते हुए ईंट पत्थर मारे और फायरिंग की। घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। इस हमले की वारदात को अरूण चौहान, बृजेश चौहान, रामलखन चौहान, मोहित चौहान, पप्पू उर्फ रमेश, मिथुन, मुकेश चौहान, अर्जुन सिंह, अजय सिंह, देवेंद्र, दीपक, सौरभ चौहान, संजीव चौहान, अनिल चौहान, रनवीर चौहान, सनी चौहान आदि ने अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि घटना सीसीटीवी में कैद है। उधर
विज्ञापन

भाकियू हलधर गुट के अरूण कुमार का कहना है कि उनकी बहन, भतीजे सौरभ व भाई बृजेश के साथ दवा लेने जा रही थी। तभी घात लगाए बैठे नीरज पांडे के घर के सामने आशीष पांडे, संदीप पांडे, सुरजीत पांडे , नीरज पांडे और दो-तीन अज्ञात लोगों ने अभद्र टिप्पणी व गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। बहन के कपड़े फाड़ दिए। भतीजे और भाई ने विरोध किया तो धारदार हथियार से उन पर प्रहार किया। कुलदीप पांडे ने अपने घर की छत से फायरिंग किया। अन्य लोगों ने बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- किसान यूनियन के दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर थाना ढोलना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना की पुलिस गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। गढ़ी गांव में पुलिस की पिकेट तैनात की गई है। -बीबीजीटीएस मूर्ति, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed