फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   case registered against seven in-laws in case of assault on Indian Oil officer in Agra

Agra News: इंडियन ऑयल अधिकारी से मारपीट, सात ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज... दो गिरफ्तार

Thu, 01 Aug 2024 08:59 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 01 Aug 2024 08:59 AM IST
सार

आगरा में इंडियन ऑयल अधिकारी से मारपीट के मामले में सात ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
case registered against seven in-laws in case of assault on Indian Oil officer in Agra
केस दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में इंडियन ऑयल अधिकारी से मारपीट के मामले में पुलिस ने सात ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। देर रात दो को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि उन्हें थाने से जमानत दे दी गई।

विज्ञापन


मंगलवार रात को नुनिहाई सब्जी मंडी में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के प्रबंधक एलपीजी सेल्स बृजकिशोर वर्मा को गिरा-गिराकर पीटा गया था। चाकू मारने की कोशिश की गई थी। वारदात का वीडियो वायरल हुआ। उनका पत्नी नीलम वर्मा से विवाद चल रहा है। परिवार में बैठक कर सुलह हो गई।
विज्ञापन


बृज किशोर वर्मा कमला नगर में रहते हैं। वह भाई के साथ मां के घर नुनिहाई से लौट रहे थे। तभी उन्हें साले संजय वर्मा और रजत रघुवंशी सहित अन्य ने घेर लिया था। पिटाई की थी। सूचना पर पुलिस पहुंची। घायल का मेडिकल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में बृजकिशोर वर्मा ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें पत्नी के परिवार वाले संजय वर्मा, कान्हा वर्मा, शशि रघुवंशी, कृष्ण कुमार, रजत, शिवम और नीरज पर पिटाई का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। थाना प्रभारी ने बताया कि संजय और रजत को गिरफ्तार किया गया। मुकदमा मारपीट और बलवे की धारा में लिखा गया था। दोनों आरोपियों को नोटिस देने के बाद जमानत दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed