फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case registered against manager of Punjab National Bank

Agra News: पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक पर केस दर्ज

Sat, 08 Jun 2024 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 08 Jun 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Case registered against manager of Punjab National Bank
मैनपुरी। शहर के पंजाब नेशनल बैंक की ब्रांच करेंसी चेस्ट में दो-दो हजार के रुपये के छह नकली नोट मिले हैं। आरबीआई के पास जब नकली नोट पहुंचे तो इसका खुलासा हुआ। आरबीआई के दावा अनुभाग प्रबंधक ने पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

दिसंबर 2023 में पंजाब नेशनल बैंक मैनपुरी से आरबीआई को करेंसी भेजी गई थी। इसमें 12 हजार रुपये दो-दो हजार के छह नोट नकली निकले। बैंक से प्राप्त करेंसी में जाली नोट मिलने के इस मामले में आरबीआई ने गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की है। पंजाब नेशनल बैंक के दावा अनुभाग प्रबंधक आईपीएस गहलोत ने पंजाब बैंक के प्रबंधक के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। इसके साथ ही पंजाब नेशनल बैंक की ओर से भेजे गए दो-दो हजार के छह जाली नोट भी पुलिस को जांच के लिए भेजे गए हैं। बैंक प्रबंधक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के बाद कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed