फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case registered against 23 spies under serious sections

23 सपाइयों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज

Sun, 13 Feb 2022 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Case registered against 23 spies under serious sections
कासगंज। एक टीवी चैनल की डिबेट के दौरान जबरदस्त हंगामा हुआ और इसने मारपीट का रूप ले लिया। गाड़ियों में तोड़फोड़ भी हुई। भाजपा नेताओं ने सपा जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं पर हंगामे का आरोप लगाया। जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि बौबी कश्यप ने इस मामले में सपा जिलाध्यक्ष सहित 23 सपाइयों को नामजद करते हुए 150 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वासुदेव उर्फ बौबी कश्यप का आरोप है कि सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने लाठी डंडों के साथ हमला कर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं को मारने की कोशिश की गई। गाड़ी पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की गई। उन्होंने हमले व हंगामे का आरोप सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, रालोद जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी, अभिषेक यादव, माधव यादव, अभय यादव, अनुज यादव, ब्रजेश पहलवान, वीके राजपूत, अंशुमान यादव, अखिलेश यादव, सौरभ यादव, सत्यपाल, यदुवेंद्र यादव, सुशील यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अविनाश लोधी, निशांत चौधरी, ओमकार मराठा, प्रमोद यादव, अमर सिंह मराठा, आर्येंद्र सिंह यादव, कैलाश यादव, पुष्पेंद्र यादव, स्वदेश यादव पर लगाया है वहीं अन्य डेढ़ सौ सपा कार्यकर्ताओं को भी शामिल किया है। पुलिस ने बलवा, जानलेवा हमला, मारपीट, आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम की धारा में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पांच को गिरफ्तार कर भेजा जेल
कोतवाली पुलिस ने टीवी चैनल की डिबेट में हंगामा और हमला करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजने की कार्रवाई की है। इन आरेापियों में गौरव, सुशील, सुनील, अहमद रजा, अलवाद को जेल भेजा है। इंस्पेक्टर रमेश भारद्वाज ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed