{"_id":"61e4f9f84a583a15861fe287","slug":"case-registered-against-14-accused-for-sale-of-fake-petha-and-namkeen-to-tourists-in-the-name-of-brand-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: नामी फर्म के नाम से पर्यटकों को नकली पेठा-नमकीन की बिक्री, 14 दुकानदारों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: नामी फर्म के नाम से पर्यटकों को नकली पेठा-नमकीन की बिक्री, 14 दुकानदारों पर मुकदमा
Mon, 17 Jan 2022 10:39 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 17 Jan 2022 10:39 AM IST
सार
नामी फर्म के मालिक ने इस मामले को लेकर कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने 14 दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना ताजगंज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना ताजगंज में ब्रांडेड फर्म के नाम से निम्न गुणवत्ता का पेठा और नमकीन पर्यटकों को बेचने के आरोप में 14 दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि दुकानदार नकली पेठा और नमकीन बेचने के लिए अपनी दुकानों पर असली फर्म के पेठा और नमकीन के बोर्ड और बैनर लगाकर ठगी कर रहे हैं। डिब्बों पर नकली लेबल भी छपवा रखे हैं। पुलिस का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
नूरी दरवाजा निवासी अमित गोयल फर्म पंछी पेठा स्टोर के पार्टनर हैं। उन्होंने बताया कि उनकी फर्म के पेठा और दालमोठ की देश-विदेश में मांग है। फर्म के छह शोरूम और चार फ्रेंचाइजी हैं। इसके अलावा कोई शोरूम नहीं हैं। कुछ लोग फर्म के नाम, लेबल का प्रयोग करके नकली माल की बिक्री कर रहे हैं। इससे आगरा आने वाले पर्यटकों सहित अन्य लोगों के साथ ठगी की जा रही है।
विज्ञापन
ताजगंज और रामबाग में हैं दुकानें
इस संबंध में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की। इस पर अभियान चलाया गया। आरोपियों ने अभियान बंद होने पर नकली माल की बिक्री करना शुरू कर दिया। यह दुकानें ताजगंज, रामबाग आदि क्षेत्र में हैं। इस मामले में पीड़ित ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया। कोर्ट के आदेश पर थाना ताजगंज में धोखाधड़ी, कॉपीराइट अधिनियम, ट्रेड मार्कअधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
नामजद आरोपियों में किशोर कुमार बंसल, राकेश जिंदल, शिवम, गौरव, रवि, अरुण, अतुल, गोरेलाल, सैफ, बृजेश उर्फ भोला, कमल सिंह, मुकेश सोलंकी, सोनू उर्फ शरीफ कुरैशी और शिव प्रसाद हैं। इन सभी ने ताजगंज क्षेत्र में अपनी दुकान खोल रखी हैं। शिवम की चार दुकानें हैं। आरोप है कि सभी पंछी के नाम का इस्तेमाल करके नकली पेठा और नमकीन की बिक्री कर रहे हैं।