फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case Registerd Against Husband And Family In Woman Death Crime News

आगरा: विवाहिता की मौत में मुकदमा दर्ज, मायका वालों ने लगाए गंभीर आरोप, फरार हैं ससुराल वाले

Fri, 17 Dec 2021 01:25 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 17 Dec 2021 01:25 PM IST
सार

थाना कमला नगर में दहेज हत्या और दुष्कर्म का मुकदमा, जेनरेटर कारोबारी पति, जेठ और सास नामजद

विज्ञापन
Case Registerd Against Husband And Family In Woman Death Crime News
श्वेता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना कमला नगर में कारोबारी की पत्नी की मौत के मामले में दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या, दुष्कर्म सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें पति, जेठ और सास को नामजद किया गया है। आरोप लगाया गया है कि विवाहिता के बेटा पैदा नहीं होने पर उत्पीड़न किया जाता था। जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर पति और सास पिटाई करते थे।
विज्ञापन

ससुराल में मिला था शव
कमला नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले जेनरेटर कारोबारी की पत्नी का शव मंगलवार रात को ससुराल में मिला था। मायका पक्ष को एक पड़ोसी ने सूचना दी थी। महिला का मायका हाथरस में है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

भाई ने आरोप लगाया कि बहन के तीन साल की बेटी है। उसके बेटा पैदा नहीं हुआ था। इस कारण ससुराली बहन का उत्पीड़न करते थे। वंश चलाने के लिए बेटे की चाहत रखते थे। जेठ उस पर बुरी नजर रखता। उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर सास और पति पीटते थे। इस कारण ही बहन को घर की छत से पिटाई लगाने के बाद फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ हरीपर्वत एएसपी लखन कुमार ने बताया कि शादी को सात साल नहीं हुए हैं। इसलिए दहेज हत्या की धारा लगी है। जेठ पर दुष्कर्म का भी आरोप है। बेटा पैदा नहीं होने पर विवाहिता के ससुराल में उत्पीड़न करने की बात सामने आई है। विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी। आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 
ये भी पढ़ें...
आगरा दोहरा हत्याकांड: बेटी की शादी की तैयारी में था परिवार, गोलियों ने छलनी कर दिया बेटे का सीना, पुलिस-प्रशासन पर लगे आरोप
यात्रा: नए साल में श्रीराम जन्मभूमि और गंगासागर दर्शन के लिए आगरा से चलेगी ट्रेन, आगरा से आईआरसीटीसी दे रहा है सुविधा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed