{"_id":"65275ce7de3a583a260cd7a6","slug":"case-of-fraud-of-one-lakh-rupees-in-name-of-sending-courier-has-come-to-light-in-agra-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: आपका पासपोर्ट कूरियर करना है, खाते में पांच रुपये भेज दें...और फिर मिनटों में अकाउंट हो गया साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: आपका पासपोर्ट कूरियर करना है, खाते में पांच रुपये भेज दें...और फिर मिनटों में अकाउंट हो गया साफ
Thu, 12 Oct 2023 08:17 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 12 Oct 2023 08:17 AM IST
सार
आगरा में साइबर ठग ने फोन किया और कहा कि आपका पासपोर्ट कूरियर करना है। खाते में पांच रुपये भेज दें। पांच रुपये भेजते ही मिनटों में अकाउंट से एक लाख रुपये साफ हो गए।
विज्ञापन
साइबर क्राइम (सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में साइबर अपराधी लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के नए-नए तरीके इजाद कर रहे हैं। अब पासपोर्ट भिजवाने के लिए कोरियर सर्विस के व्यक्ति ने खाते में पांच रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराने के बाद एक लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के डिफेंस एस्टेट निवासी कुलतार सिंह का कहना है कि उन्होंने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। 25 सितंबर को उनके पास पासपोर्ट ऑफिस से मैसेज आया कि आपका पासपोर्ट अटैच कर दिया गया है। ट्रैकिंग के लिए नंबर भी भेजा गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- सीएम का आगरा दौरा: सांसद ने की यमुना पर बैराज स्टेडियम और भूमिगत मेट्रो की पैरवी, स्मारकों में विकास का जिक्र
विज्ञापन
ट्रैकिंग करने पर कोरियर कंपनी से फोन आया कि पासपोर्ट भिजवाने के लिए पांच रुपये बैंक खाता (जिसका नंबर दिया गया) में भेज दें। इस पर उन्होंने पांच रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए गए। जयपुर से बैंक से कॉल आने पर उन्हें खाते से धनराशि निकाले जाने की जानकारी हुई।