फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case of encroachment on Utangan River: Resort is built 23 meters away details given in SDM report

उटंगन नदी पर कब्जे के मामला:  23 मीटर दूर बना है रिजॉर्ट, एसडीएम की रिपोर्ट में दिया ब्योरा; जानें पूरा प्रकरण

Fri, 04 Oct 2024 08:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 04 Oct 2024 08:54 AM IST
सार

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में उटंगन नदी पर अवैध रूप से रिजॉर्ट का पुल बनाने के मामले में सुनवाई हुई। इसमें प्रशासन ने ये माना कि रिजॉर्ट नदी से महज 23 मीटर दूरी पर है।


 

विज्ञापन
Case of encroachment on Utangan River: Resort is built 23 meters away details given in SDM report
उटंगन नदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में उटंगन नदी पर पुल बनाने के मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में हुई सुनवाई में प्रशासन ने माना है कि श्रीकान्हा इन्फ्रा एस्टेट का रिजॉर्ट नदी से महज 23 मीटर दूरी पर है। प्रशासन ने एनजीटी में दाखिल रिपोर्ट में कहा कि उटंगन नदी का डूब क्षेत्र निर्धारित नहीं किया गया है। ऐसे में नदी पर बने अवैध पुल तोड़ने और उसका मलबा हटाने पर एनजीटी ने रिजॉर्ट मामले को निपटा दिया।
विज्ञापन




 

दो मई को अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने प्रशासन समेत पांच विभागों को नोटिस जारी कर उटंगन नदी पर हुए अवैध निर्माण का मामला दर्ज किया था। इस मामले में हुई सुनवाई में डीएम ने रिपोर्ट दाखिल की। इसमें एसडीएम फतेहाबाद ने कहा कि 51 कमरों और 6183 वर्ग मीटर जमीन पर बनाए जा रहे श्री कान्हा इंफ्रा एस्टेट्स के रिसॉर्ट से नदी की दूरी 23 मीटर है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 प्रशासन ने कहा कि नदी पर पहले से पुलिया थी, जिसे विस्तार करते हुए मजबूत किया। इसके लिए कोई एनओसी नहीं ली गई थी। जानकारी मिलने पर बनाए गए अवैध पुल को ध्वस्त कर दिया गया। एनजीटी बेंच में जस्टिस अरुण त्यागी और एक्सपर्ट मेंबर सेंथिल वेल ने डीएम की रिपोर्ट के बाद मामला खत्म कर दिया। बेंच ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को गंगा नदी (कायाकल्प, संरक्षण और प्रबंधन) प्राधिकरण आदेश, 2016 सहित सभी प्रासंगिक मानदंडों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए मामले का निपटारा करते हैं।

 
विज्ञापन

बाढ़ में भर गया था रिजॉर्ट में पानी
एसडीएम की रिपोर्ट में रिजॉर्ट की दूरी महज 23 मीटर मानी गई। एसडीएम ने रिपोर्ट में लिखा कि उटंगन नदी अपने स्थान गाटा संख्या 1011 मौजा खंडेर की जगह अरनोटा के गाटा संख्या 39 और 990 में बह रही है। यह बरसाती नदी है। इसका प्रवाह स्थानीय बारिश पर निर्भर है, लेकिन इस रिपोर्ट के उलट एक महीने पहले ही बारिश में उटंगन नदी में बाढ़ आई और इसका पानी रिजॉर्ट में भर गया था। आगरा नहर निचला खंड के अधिशासी अभियंता ने रिपोर्ट में कहा कि आगरा में उटंगन नदी का डूब क्षेत्र चिन्हित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed