{"_id":"67035c4b7b15d985f300d5b5","slug":"case-of-cheating-businessman-through-deal-on-video-call-has-come-to-light-in-agra-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: वीडियो कॉल पर सौदा कर व्यापारी से धोखाधड़ी, सूरत के अच्छे लेडीज सूट दिखाकर भेज दिया घटिया माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: वीडियो कॉल पर सौदा कर व्यापारी से धोखाधड़ी, सूरत के अच्छे लेडीज सूट दिखाकर भेज दिया घटिया माल
Mon, 07 Oct 2024 10:00 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 07 Oct 2024 10:00 AM IST
सार
सूरत के व्यापारी ने आगरा के व्यापारी से वीडियो कॉल पर सौदा तय किया। आगरा के व्यापारी का आरोप है कि सूरत के अच्छे लेडीज सूट दिखाकर घटिया माल भेज दिया।
विज्ञापन
fraud फ्रॉड
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
ताजनगरी आगरा के थाना ताजगंज में कपड़ा व्यापारी ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि एजेंट ने सूरत से कम कीमत पर अच्छे कपड़े दिलवाने के नाम पर संपर्क किया। वीडियो कॉल पर उन्हें महंगे लेडीज सूट दिखाए, 1.59 लाख रुपये ऑनलाइन ले लिए। मगर, डिलीवरी हुई तो माल घटिया निकला।
विज्ञापन
विनायक विहार, रजरई निवासी राहुल शर्मा का क्लाथ हाउस नाम से रेडीमेड कपड़ों का शोरूम है। उन्होंने बताया कि जुलाई में गोकुलपुरा, शमसाबाद निवासी विलाल से उनकी मुलाकात हुई। उसने अपने दोस्त गाजियाबाद निवासी सकलेन की सूरत में अच्छी सेटिंग बताई। कहा कि कम कीमत पर अच्छे कपड़े दिला देगा। वीडियो कॉल कराकर सूरत के अच्छे कपड़े दिखाए।
विज्ञापन
उन्होंने 900 पीस का ऑर्डर कर दिया। उनसे 1.53 लाख रुपये माल के और छह हजार रुपये कमीशन के लिए गए। चार जुलाई को माल आया तो पैकेट खोलने पर पता चला कि जिस माल का ऑर्डर था, वह नहीं आया। पुलिस आयुक्त से शिकायत के बाद केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन