फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case filed against three Inter pass doctor surgical supplies and medicines were found in raid

इंटर पास बने डॉक्टर: छापे में मिला सर्जरी का सामान और दवाएं, तीन झोलाछाप पर दर्ज हुआ मुकदमा

Mon, 08 May 2023 12:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 May 2023 12:06 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन झोलाछाप को इलाज करते पकड़ा था। छापे में इनके यहां से सर्जरी का सामान और दवाएं मिलीं थीं। 
 

विज्ञापन
Case filed against three Inter pass doctor surgical supplies and medicines were found in raid
झोलाछाप के क्लीनिक किए गए सील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में  स्वास्थ्य विभाग के छापे के बाद तीन झोलाछाप के खिलाफ थाना सदर में मुकदमा दर्ज हुआ है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारकर इनको इलाज करते पकड़ा था। इनके पास चिकित्सकीय डिग्री नहीं थी। दुकानों को सील करते हुए अपंजीकृत चिकित्सक सेल के नोडल प्रभारी ने तहरीर दी थी।

विज्ञापन


अपंजीकृत चिकित्सक सेल के नोडल प्रभारी डॉ. पीयूष जैन ने 6 मई को नगला परसोती में तीन झोलाछाप को इलाज करते हुए पकड़ा था। इनकी दुकान से दवाएं और सर्जरी का सामान भी मिला था। इनके पास चिकित्सकीय डिग्री नहीं थी और स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण नहीं था। इस पर थाना सदर में एसके मालकर, संदीप कुमार और सुरजीत के खिलाफ इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट 1956 और धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  धोखाधड़ी में फंसे आगरा के डीआईओएस: कोर्ट के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक सहित 12 के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल से झोलाछाप कर रहे थे इलाज

अपंजीकृत चिकित्सक सेल के नोडल अधिकारी डॉ. पीयूष जैन ने बताया कि छापे के वक्त तीनों झोलाछाप के यहां मरीज मिले। इनके यहां से इंजेक्शन, एंटीबायोटिक दवा, सिरप समेत कई तरह की दवाएं मिलीं। आसपास पूछने पर पता चला कि ये दो-तीन साल से यहां दुकान चलाकर मरीजों की जान से खेल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed