फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case filed against seller of fake DAP

Agra News: नकली डीएपी बेचने वाले पर मुकदमा दर्ज कराया

Sat, 16 Nov 2024 06:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 16 Nov 2024 06:52 PM IST
विज्ञापन
Case filed against seller of fake DAP
नकली डीएपी बेचने वाले पर मुकदमा दर्ज कराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

किशनी। थाना क्षेत्र में नकली डीएपी बेचने वाले दुकानदार के खिलाफ एसडीएम के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम ने दुकान से बरामद नकदी खाद के सैंपल भी जांच के लिए भेजे हैं।

एसडीएम गोपाल शर्मा को सूचना मिली थी कि गांव ऊंचा इस्लामाबाद स्थित प्रशांत उर्फ अजय खाद भंडार में नकली डीएपी की बिक्री की जा रही है। शिकायत के बाद जिला कृषि सरकारी सूर्य प्रताप सिंह, एडीओ कृषि नरेश राठौर के साथ टीम ने दुकान पर छापेमारी की थी। छापेमारी में पॉश मशीन में डीएपी का कोई स्टॉक उपलब्ध नहीं मिला। जबकि मौके पर 36 बैग डीएपी और 9 बैग बायो पोटाश मिले थे। पूछताछ के बाद दुकानदार ने बताया कि उक्त बैग किसी सुमित यादव निवासी फर्रुखाबाद से मिले थे। नकदी खाद को लेकर कार्रवाई करते हुए टीम ने बीज के तीन नमूने, कीटनाशक के दो नमूने जांच के लिए भेजे हैं। वहीं दुकान में रखे स्टॉक को सील कर दिया है।य एसडीएम के आदेश पर विक्रेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed