फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case filed against Sarafa family of Kanpur in Agra

UP: रिश्ता तय होने के बाद मांगी डेस्टिनेशन वेडिंग और रेंज रोवर कार, फिर लड़की को अकेले मिलने बुलाया, लेकिन...

Mon, 24 Jul 2023 09:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 24 Jul 2023 09:17 AM IST
सार

कानपुर के सराफा परिवार के खिलाफ आगरा के थाना सदर में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि रिश्ता तय होने के बाद लड़के ने लड़की के परिवार से डेस्टिनेशन वेडिंग और रेंज रोवर कार देने का दबाव बनाया। 

विज्ञापन
Case filed against Sarafa family of Kanpur in Agra
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रिश्ता तय होने के बाद लड़के ने डेस्टिनेशन वेडिंग और रेंज रोवर कार देने का दबाव बनाया। वर पक्ष की ओर से शादी में एक करोड़ रुपये खर्च करने की मांग की गई। बहनों ने भी सोने के जेवरात तोहफे में देने के लिए कहा। आरोप है कि मना करने पर लड़का अश्लील बातें करने लगा। 
विज्ञापन


शादी से पहले लड़की को मिलने के लिए बुलाने लगा, बाद में रिश्ता तोड़ दिया। डिफेंस एस्टेट, बुंदु कटरा निवासी सेवानिवृत्त राज्य कर्मचारी ने थाना सदर में दहेज उत्पीड़न, अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने कानपुर के सुभाष पुरी, सीमा पुरी, चिराग, कंचन, पूजा, रोजी, अंशु सहित आठ को नामजद किया है।
विज्ञापन


पीड़ित का कहना है कि सुभाष पुरी परिवार सहित 14 फरवरी को घर आए थे। उन्होंने अपने बेटे चिराग के रिश्ते के लिए उनकी बेटी की बात की। उनके सराफ होने के कारण वो शादी के लिए राजी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुरालियों ने कानपुर में रोके का कार्यक्रम कराया। इसकी तैयारी लड़का पक्ष ने ही की। उन्होंने वर पक्ष को 5.5 लाख रुपये दिए। एक लाख रुपये बेटी की ननद और दामाद को भी दिए। आरोप है कि रोके की रस्म के बाद सास शादी में एक करोड़ रुपये खर्च करने की बात करने लगीं। चिराग डेस्टिनेशन वेडिंग और दहेज में रेंज रोवर कार की मांग करने लगा।
 

वह बेटी की शादी में सोने के दो सेट, 10 लाख रुपये की एफडी और एक मकान देना चाहते थे। मगर, ससुरालियों की मांगें बढ़ने लगीं। सुभाष पुरी की बेटियों ने भी जेवरात और रुपये की मांग की। बात नहीं मानने पर चिराग अश्लील बातें करने लगा। बेटी को अपने पास बुलाने लगा। इस बारे में चिराग के माता-पिता से बात की। उन्होंने भी यही कहा कि वह अपने इकलौते बेटे के लिए एक हजार से ज्यादा लड़कियां देख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed