फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case filed against priest couple for missing three hundred year old idols from Shri Ramchandra temple in Agra

Agra News: श्रीरामचंद्र जी मंदिर से 300 साल पुरानी मूर्तियां गायब, पुजारी दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 05 Jun 2023 11:59 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 05 Jun 2023 11:59 AM IST
सार

आगरा में श्रीरामचंद्र जी मंदिर से 300 साल पुरानी मूर्तियां गायब हो गईं हैं। मामले में पुजारी दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Case filed against priest couple for missing three hundred year old idols from Shri Ramchandra temple in Agra
थाना लोहामंडी , आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में लोहामंडी थाना क्षेत्र के जटपुरा स्थित प्राचीन श्रीरामचंद्र जी महाराज मंदिर से 300 साल पुरानी मूर्तियां गायब होने के मामले में पुजारी दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रबंधक रामदास कटारा ने पुजारी दीपमणि शुक्ला और पत्नी पर मूर्तियां गायब करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन

जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई

उन्होंने बताया कि मंदिर में भगवान के जो विग्रह थे, वो 400 से अधिक वर्ष पुराने थे। यह पुजारी आचार्य दीपमणि ने गायब कर दिए। मामले में तहरीर पर पुजारी दीपमणि शुक्ला और उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एसीपी लोहामंडी का कहना है कि विवेचना में मिले साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- सुबह उठकर सीधे थाने पहुंची सास: बोली-साहब! मेरे पैर नहीं छूती बीटेक पास बहू, बात सुनकर पुलिस भी रह

विज्ञापन
विज्ञापन

दावा: एएसआई ने किया था सर्वे

क्षेत्रीय लोगों की मान्यता है कि मंदिर की स्थापना अकबर के नवरत्न में से एक राजा टोडरमल ने कराई थी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने मंदिर का सर्वेक्षण किया था। दावा है कि वर्ष 1991 में दी गई रिपोर्ट में मृर्तियां 300 वर्ष पुरानी बताई गई। परिसर 3 हजार वर्ग गज में फैला हुआ है। परिसर में कई किरायेदार रहते हैं। वो किराया भी नहीं दे रहे हैं। वहीं मंदिर की राजामंडी बाजार में दुकान भी हुआ करती थीं। इनसे जो किराया मिलता था, उससे मंदिर का खर्च चलता था। 

यह भी पढ़ेंः- UP: पहले बोले अपने हाथ से खाना खिलाओ...फिर कोठरी में खींचा और लगा ली कुंडी, चचेरे भाई और मामा ने

समिति के झगड़े में लगाए जा रहे आरोप

मंदिर के पुजारी आचार्य दीपमणि ने बताया कि वह जनवरी 2022 में आए थे। तब वीडियो बनाया था, जिसमें 13 मूर्तियां दिख रही हैं। इसमें रामदरबार की मूर्तियां पत्थर की हैं। बाकी मूर्तियां धातु की हैं। नौ मूर्तियां अभी भी हैं। उनसे पहले एक पुजारी हुआ करते थे। उनकी कोरोना काल में मृत्यु हो गई। जो मूर्तियां गायब बताई जा रही हैं, वह पूर्व पुजारी के परिजन ले गए। इसके साक्ष्य मौजूद हैं। वह पुलिस को देंगे। मूर्तियां गायब करने का आरोप गलत है।

यह भी पढ़ेंः- संबंध नहीं बनाने की इच्छा भी है बीमारी: घबराएं नहीं, इलाज संभव है, पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह, कारण और

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed