{"_id":"61ea8263dfc8a47aa80268c8","slug":"case-filed-against-former-bjp-mla-supporters-in-kasganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज: टिकट को लेकर पूर्व विधायक के समर्थकों ने घेरा भाजपा कार्यालय, 150 लोगों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज: टिकट को लेकर पूर्व विधायक के समर्थकों ने घेरा भाजपा कार्यालय, 150 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Fri, 21 Jan 2022 03:22 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 21 Jan 2022 03:22 PM IST
सार
अमांपुर के पूर्व विधायक की पत्नी के समर्थन में बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने भाजपा कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज के अमांपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह की पत्नी बीना देवी को टिकट देने के लिए समर्थकों ने गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया था। इस मामले को सदर कोतवाली पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए पूर्व विधायक के पुत्र एवं ब्लॉक प्रमुख सहावर सहित डेढ़ सौ अन्य लोगों के खिलाफ धारा 144 के उल्लघंन व महामारी अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
भाजपा जिला कार्यालय का घेराव दोपहर के समय शुरू हुआ। काफी देर तक अपने हाथों में मांग पत्र लेकर समर्थक पूर्व विधायक की पत्नी को प्रत्याशी बनाने की मांग करते रहे। समर्थकों का कहना था कि देवेंद्र प्रताप की विधायक रहते हुए पिछले वर्ष हृदयाघात से मौत हो गई थी। लोग चाहते हैं कि उनके परिवार के सदस्य को प्रत्याशी बनाया जाए।
विज्ञापन
प्रदर्शन में पूर्व विधायक के पुत्र थे शामिल
फफौता के ग्राम प्रधान राजू ने कहा कि पूर्व विधायक जनता के बीच काफी लोकप्रिय रहे हैं। अब भी क्षेत्र की जनता उनके परिवार के साथ है, लेकिन जानकारी मिली है कि भाजपा द्वारा पूर्व विधायक की पत्नी को टिकट नहीं दिया जा रहा। पार्टी से मांग है कि पूर्व विधायक की पत्नी को टिकट दिया जाए। प्रदर्शन में पूर्व विधायक के पुत्र कृष्णा राजपूत समेत करीब 150 समर्थक शामिल हुए थे।
विज्ञापन
इस मामले में कोतवाली पुलिस ने पूर्व विधायक के पुत्र व सहावर के ब्लॉक प्रमुख कृष्णा राजपूत सहित 150 अन्य समर्थकों के खिलाफ धारा 144 के उल्लघंन व महामारी अधिनियम की धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया है। इंस्पेक्टर रमेश चंद्र भारद्वाज ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जिले में धारा 144 लागू है। बिना अनुमति के कोई धरना प्रदर्शन नहीं हो सकता।