फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case Filed After1.57 Crore Pending Payment for Land Accused Starts Construction

Agra: परिचित को जमीन बेचना पड़ गया महंगा...1.57 करोड़ रुपये अटक गए, दर्ज कराया केस

Fri, 03 Oct 2025 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 Oct 2025 10:04 AM IST
सार

आगरा में पीड़ित ने अपने परिचित पर जमीन खरीदने के बाद बकाया 1.57 करोड़ रुपये न देने का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Case Filed After1.57 Crore Pending Payment for Land Accused Starts Construction
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा में युवक ने अपने परिचित पर जमीन खरीदने के बाद बकाया 1.57 करोड़ रुपये न देने का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। आरोप है कि जमीन पर निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया। पुलिस केस दर्ज कर जांच में लगी है।
विज्ञापन


दर्ज केस के अनुसार गुरु तेग बहादुर कॉलोनी निवासी मनोज कुमार जादौन ने तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि उनका ककरैठा नीरव निकुंज में आवासीय भूखंड था जिसका क्षेत्रफल 399.104 वर्ग मीटर था। उनके दयालबाग के पायल एन्क्लेव निवासी विपक्षी आशीष गोयल से पारिवारिक संबंध थे। विपक्षी ने 2 करोड़ रुपये में उस जमीन को खरीदने का सौदा हुआ। 
विज्ञापन


विपक्षी को अस्सी लाख रुपये बैंक लोन चुकाना था। 1.20 करोड़ रुपये का भुगतान करना था। विपक्षी ने बायना 42.50 लाख रुपये ही दिए। शेष रकम 1.57 करोड़ रुपये नहीं दी। बाद में पता चला कि विपक्षी ने उस जमीन पर निर्माण कराकर बेचना शुरू कर दिया। 19 अगस्त को शाम 4 बजे वह विपक्षी के पास बकाया रुपये मांगने गए तो झगड़ा करने लगा। धमकी दी कि अगर फिर से आए तो जान से मार देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed