फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Carol songs echoed from house to house, giving the message of love and peace.

Agra News: घर- घर गूंजे कैरल गीत, प्रेम और शांति का दिया संदेश

Fri, 19 Dec 2025 02:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 19 Dec 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Carol songs echoed from house to house, giving the message of love and peace.
घर–घर कैरल सिंगिंग का आयोजन करते भक्त
आगरा। क्रिसमस से पहले शहर में उत्साह और आध्यात्मिक उल्लास का माहौल है। विश्वकर्मा पुरम कॉलोनी में सभी ने एक दूसरे के घर जाकर कैरल सिंगिंग की। क्या दिन खुशी का आया, मेरा प्रभु जन्मा की मधुर धुन से वातावरण भक्तिमय हो उठा। फादर जोसेफ डाबरे, फादर अजय एवं उनकी मंडली ने यीशु मसीह के जन्म, प्रेम, शांति और करुणा के संदेश दिए।
विज्ञापन


लोगों ने सामूहिक प्रार्थना की और समाज में सद्भाव और भाईचारे की कामना की गई। सांता क्लॉज़ की उपस्थिति बच्चों के लिए विशेष आकर्षण रही। रॉबर्ट सिल्वेरा ने कहा कि क्रिसमस प्रेम, दया और सेवा का संदेश देता है। क्रिश्चियन समाज सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष डेनिस सिल्वेरा ने कहा कि कैरल सिंगिंग से क्रिसमस पर्व की औपचारिक शुरुआत होती है और यह पर्व हमें प्रभु यीशु के आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कॉलोनी के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और सभी ने मिलकर क्रिसमस की खुशियों को साझा किया। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed