फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   caretaker goes to jail in conspiracy to capture land in agra three people tried to install cameras on land

आगरा जमीन कांड: केयरटेकर के जेल जाते ही भूमि पर कैमरे लगाने की कोशिश, पुलिस ने तीन को पकड़ा

Thu, 11 Apr 2024 11:33 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 Apr 2024 11:33 AM IST
सार

आगरा जमीन कांड मामले में केयरटेकर के जेल जाते ही भूमि पर कैमरे लगाने की कोशिश की गई। पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
caretaker goes to jail in conspiracy to capture land in agra three people tried to install cameras on land
आगरा जमीन कांड: कैमरे लगाने पहुंचे लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में करोड़ों की जमीन पर केयरटेकर रहे रवि कुशवाह और उसके भाई शंकरिया के जेल जाने के बाद परिवार भी घर खाली करके चला गया। इसकी जानकारी पर बुधवार को मैनपुरी के प्रियांशु यादव पक्ष के तीन लोग पहुंचे। सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए लोकेशन चेक किया। इसकी जानकारी पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


रवि कुशवाहा के परिवार को मंगलवार को पुलिस ने जेल भेजा था। उधर, पुलिस कार्रवाई के बाद रवि की पत्नी और अन्य लोग घर खाली करके चले गए। जमीन पर अब कोई नहीं रह रहा है। मुख्य गेट पर ताला तक नहीं है। बुधवार को तीन लोग पहुंचे। पुलिस का कहना है कि उन्होंने खुद को प्रियांशु पक्ष का बताया। वह जमीन को देखने लगे। यह भी देखा कि कहां पर कैमरे लगाए जा सकते हैं। थाना जगदीशपुरा पुलिस को इसकी जानकारी मिल गई। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। थाने लाकर पूछताछ की गई। मामले में तीनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

टहल सिंह पर भी दर्ज हुआ था मुकदमा

जमीन मामले में पहली बार मुकदमा टहल सिंह के खिलाफ भी लिखा गया था। वर्ष 2017 में थाना शाहगंज में विनीत यादव ने धोखाधड़ी का मुकदमा लिखाया था। आरोप लगाया था कि टहल सिंह ने उनसे जमीन का इकरारनामा किया। मगर, जमीन उनको न बेचकर 18 नवंबर 2016 को प्रियांशु यादव के नाम बैनामा कर दिया। टहल ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।
 

caretaker goes to jail in conspiracy to capture land in agra three people tried to install cameras on land
आगरा जमीन कांड: जेल जाने के बाद खाली पड़ा केयरटेकर का घर - फोटो : संवाद

राजस्व विभाग करेगा जमीन किसकी

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि जमीन के संबंध में 4 लोगों ने वाद दायर किए हुए हैं। जमीन किसकी है? किसको मिलेगी? इस संबंध में राजस्व विभाग की ओर से जांच की जा रही है। पुलिस की ओर से पत्राचार भी किया जा रहा है। इससे पहले जमीन पर कोई कब्जा नहीं कर सकता है। जल्द ही पुलिस की गारद लगाई जाएगी, जिससे कोई अपनी मर्जी से कब्जा नहीं कर सके।
विज्ञापन

पहले भी रातों रात किया था कब्जा

अक्तूबर 2023 में रवि की पत्नी और अन्य लोगों को जेल भेजने के बाद जमीन पर रातों रात कब्जा किया गया था। दीवार बना दी गई थी। सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए गए थे। गेट को पुतवा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed