फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   careful while driving a car took away the bag of a retired medical officer

कार चलाते समय रहें सावधान: सक्रिय हुए टप्पेबाज, रिटायर्ड चिकित्साधिकारी का बैग उड़ाया; ऐसे करते हैं वारदात

Sat, 02 Dec 2023 09:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Dec 2023 09:46 AM IST
सार

कार चलाते समय थोड़े से सावधान रहें क्योंकि टप्पेबाजों का गैंग सक्रिय हो गया है, जो बोनट पर ऑयल फेंककर वारदात को अंजाम देता है। 
 

विज्ञापन
careful while driving a car took away the bag of a retired medical officer
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के पूर्व निदेशक डॉ. एसडी मिश्रा को भगवान टाकीज चौराहे पर टप्पेबाजों ने निशाना बना लिया। कार के बोनट पर तेल फेंकने के बाद चकमा देकर उनका बैग लेकर भाग निकले। उन्होंने न्यू आगरा में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कमला नगर के रहने वाले मिश्रा ने बताया कि उनके बेटे अतुल्य मिश्रा तमिलनाडु में अपर सचिव हैं। वह अपनी गाड़ी से 19 नवंबर को कार में पेट्रोल डलवाने व प्रदूषण जांच कराने भगवान टाकीज के पेट्रोल पंप पर जा रहे थे। सुल्तानगंज के पास एक युवक उनकी कार के बोनट के सामने आया और इंजन में कुछ फेंककर भाग निकला। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई तो कार को कुछ दूर जाकर रोक दिया। वह कार से बाहर निकले, तभी कार की पिछली सीट से युवक उनका बैग उठा ले गया। इसमें कागजात व चार हजार रुपये थे। 
विज्ञापन


पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की। 21 नवंबर को एक युवक उनके घर पहुंचकर बैग वापस दे गया। बैग में आधार सहित अन्य कागजात सुरक्षित मिले। युवक ने बताया कि वह बैग आईएसबीटी पर पड़ा मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Agra News: चोरों ने बंद दुकान और मकानों को बनाया निशाना, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed