फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car-riding miscreants looted the chassis of two trucks from Malpura

मलपुरा से कार सवार बदमाशों ने दो ट्रकों के चेचिस लूटे

Thu, 03 Mar 2022 01:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
Car-riding miscreants looted the chassis of two trucks from Malpura
मलपुरा (आगरा)। न्यू दक्षिणी बाईपास पर मलपुरा के गांव बाद के समीप मंगलवार रात कार सवार बदमाशों ने दो ट्रकों के चेसिस लूट लिए। चेकिंग के नाम पर बदमाशों ने ट्रकों को रोका था। चालकों को बंधक बना लिया था। जिन्हें बुधवार सुबह राजस्थान सीमा के पास छोड़कर गए थे। चालकों ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। इस पर एसपी ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। एक टीम को राजस्थान भेजा गया है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के इंदौर से चालक प्रहलाद और राजाराम मंगलवार रात को एक-एक ट्रक का चेसिस लेकर गुरुग्राम जा रहे थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे न्यू दक्षिणी बाईपास पर थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव बाद के समीप कार सवार बदमाशों ने राजाराम को चेकिंग के बहाने रोक लिया। गाड़ी के कागज देखने के बहाने उनका एक साथी चेसिस की ड्राइविंग सीट पर बैठ गया। राजाराम को अपनी कार में बैठा लिया। इसके बाद बदमाश हाईवे पर घूमने लगे। उनके पीछे दूसरे चेसिस का चालक प्रहलाद भी चल दिया। उसने राजाराम को फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। जिस पर बदमाशों को लगा कि प्रहलाद उनका पीछा कर रहा है।
विज्ञापन

थोड़ी दूर जाकर प्रहलाद ने साथी चालक की चेसिस को ओवरटेक करके रोक लिया। जिस पर बदमाशों ने प्रहलाद को भी अपने कब्जे में ले लिया। उसे भी अपनी गाड़ी में बैठा लिया। बदमाशों ने उसकी चेसिस को भी लूट लिया। बदमाश दोनों को काफी देर तक हाईवे पर घुमाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह फतेहपुर सीकरी इलाके में राजस्थान सीमा के पास दोनों चालकों को उतार दिया। उनके वाहनों के चेसिस लेकर राजस्थान की तरफ चले गए।
लूट की सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण पश्चिम सत्यजीत गुप्ता, सीओ अछनेरा महेश कुमार और मलपुरा पुलिस पहुंची। पुलिस ने क्षेत्र में बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन पता नहीं चला। एसपी ग्रामीण ने बताया है कि बदमाशों को पकड़ने लिए तीन टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed