{"_id":"6617eeef33d7e0931b050bc7","slug":"car-rammed-into-a-canter-from-behind-one-dead-and-five-injured-including-an-innocent-child-2024-04-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: कैंटर में पीछे से घुसी कार, एक की मौत और मासूम बच्चे सहित पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: कैंटर में पीछे से घुसी कार, एक की मौत और मासूम बच्चे सहित पांच घायल
Thu, 11 Apr 2024 07:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 11 Apr 2024 07:38 PM IST
सार
एनएच-34 पर छछैना ओवर ब्रिज के ऊपर कैंटर से टकराई कार में चालक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के थाना मलावन क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 पर छछैना ओवर ब्रिज के ऊपर कैंटर में कार जा घुसी। इस हादसे में कार चला रहे अतुल (35) निवासी गांव बरुआ थाना किशनी जिला मैनपुरी की दर्दनाक मौत हो गई। साथ में जा रही चार महिलाएं व एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
कार में सवार लोग नोएडा से गांव जा रहे थे। घायलों में से दो महिलाएं नोएडा व अन्य तीन लोग गांव बरुआ की हैं। अतुल नोएडा में टैक्सी चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 3.30 बजे रफ्तार तेज होने की वजह से कार अनियंत्रित होकर आगे जा रहे कैंटर में जा घुसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अतुल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार अतुल की पत्नी बबीता, भाई अरुण, पुत्र आर्यन और एक अन्य महिला रिंकी व ईशा गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए घायलों को सैफई रेफर कर दिया।
बुआ के घर बृहस्पतिवार की शाम होना था धार्मिक कार्यक्रम
अतुल के फुफेरे भाई दिनेश कुमार निवासी दलपुरा थाना भांवत जिला मैनपुरी ने बताया कि उसके यहां एक धार्मिक कार्यक्रम था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी लोग नोएडा से अपने गांव आ रहे थे। लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया।

एंबुलेंस कर्मियों ने घायल महिला का जेवरातों का बैग किया वापस
हादसे में घायलों को उपचार के लिए सैफई 108 एंबुलेंस से भेजा गया था। एंबुलेंस में घायल महिला का पर्स रह गया, उसमें जेवरात थे। कर्मियों ने घायल महिला का जेवरात का बैग वापस किया। 108 एंबुलेंस के चालक गौरव व ईएमटी अंबरीश ने बताया कि वह मेडिकल कॉलेज में महिला को भर्ती कराकर वापस वहां से चले आए थे। इस दौरान ही एंबुलेंस में रखे बैग पर नजर पड़ी। इस पर वह वापस गए और बैग को महिला के हवाले किया। महिला की सोने की चेन सहित उसमें कई अन्य जेवरात थे। इसके अलावा कुछ रुपये भी रखे थे। कर्मियों के बैग लौटाए जाने की सभी लोगों ने सराहना की।