{"_id":"6aaef906fadd8199740f207f","slug":"car-overturns-in-jarar-bjp-district-vice-president-has-a-narrow-escape-agra-news-c-25-1-agr1008-1164211-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जरार में पलटी कार, बाल-बाल बचे भाजपा जिला उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जरार में पलटी कार, बाल-बाल बचे भाजपा जिला उपाध्यक्ष
Sun, 20 Sep 2026 02:35 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
बाह: भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह राठौड की कार टक्कर के बाद पलटी
बाह। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह राठौड़ की कार जानवर को बचाने के चक्कर में दूसरे वाहन से टकराने के बाद पलट गई। कार में फंसे भाजपा नेता बाल बाल बच गए।
आगरा इटावा स्टेट हाईवे पर शनिवार दोपहर 2 बजे बाह के जरार में अचानक सड़क पर आए जानवर को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई कार सड़क किनारे खड़े वाहन में पीछे से टकरा गई। टक्कर के बाद कार पलट गई। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार चला रहे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह राठौड़ की गर्दन में चोट लगी है। चीख पुकार पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने कार में फंसे भाजपा नेता को बाहर निकालकर स्थानीय चिकित्सक से उपचार कराया। उन्होंने बताया आगरा में काम से गये थे। लौटते समय जरार पर अचानक सड़क पर जानवर आने से हादसा हो गया। संवाद