फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car Garage Owner Injured in Money Dispute Crime News Agra

दबंगईः वर्कशॉप संचालक को मारी टक्कर, बोनट पर लटकाकर दौड़ाई कार

Sun, 08 Dec 2019 03:40 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 08 Dec 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
Car Garage Owner Injured in Money Dispute Crime News Agra
कार के बोनट पर लटका वर्कशाप संचालक - फोटो : अमर उजाला
बोदला रोड स्थित वर्कशॉप में कार की सर्विस कराने के बाद एक युवक ने सर्विस चार्ज नहीं दिया। इस पर वर्कशॉप संचालक कार के आगे खड़ा हो गया। युवक ने संचालक को टक्कर मार दी। वह कार के बोनट पर लटक गया।
विज्ञापन


इसके बावजूद युवक कार को डेढ़ किलोमीटर तक दौड़ाता हुआ ले गया। बाद में वर्कशॉप संचालक के सड़क पर गिरने की वजह से सिर में चोट लग गई। आरोपी भाग निकला। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वह कोमा में है।
विज्ञापन


गणपति अपार्टमेंट, कारगिल पेट्रोल पंप रोड निवासी अभिषेक  सिंघल की बोदला रोड पर लक्ष्मी पैलेस के पास कार सर्जन के नाम से वर्कशॉप है। अभिषेक के भाई वरुण ने बताया कि पांच दिसंबर को शास्त्रीपुरम निवासी प्रेम चौधरी आया। उसने कार की सर्विस करने को कहा। इस पर उसे 35 हजार का खर्च बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह कार देकर चला गया। शनिवार शाम करीब चार बजे वह कार लेने आया। कार चेक करके ले जाने लगा। इस पर कर्मचारियों ने रुपये देने को कहा तो वह झगड़ने लगा। खुद को सपा नेता का परिचित बताया। अभिषेक और वरुण रुपये देकर ही जाने की कहने लगे। वह कार के आगे खड़े हुए थे।

युवक ने कार को दौड़ा दिया। अभिषेक टक्कर लगने के बाद बोनट पर लटक गए। सिकंदरा फ्लाईओवर के पास कार से गिरने से अभिषेक के सिर में चोट लग गई। उधर, पीछा करते हुए वरुण भी पहुंच गए। उन्होंने भाई को अस्पताल में भर्ती कराया।

सीसीटीवी फुटेज मिले
मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरे में युवक नजर आ रहा है। व्यापारी के परिजनों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ थाना सिकंदरा में तहरीर देंगे। अभी अभिषेक का इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed