{"_id":"5b2798fb4f1c1b694d8b710b","slug":"car-crashed-three-friends-on-gwalior-highway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार गाड़ी ने तीन नाबालिग दोस्तों को रौंदा, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार गाड़ी ने तीन नाबालिग दोस्तों को रौंदा, दो की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 18 Jun 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
मृतक बच्चों के फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्वालियर-आगरा हाईवे पर सेवला जाट के पास सोमवार सुबह दो किशोर और एक बालक को तेज रफ्तार कार ने चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों किशोर की मौत हो गई, जबकि बालक गंभीर घायल है। लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा है।
सदर क्षेत्र के नैनाना ब्राह्मण में रहने वाले संदीप (14) पुत्र राजेंद्र, भानू (15) पुत्र नरायन सिंह, मोहित कुशवाहा (11) पुत्र पप्पू कुशवाहा, नीरज और राजू पुत्रगण दौजीराम, अजय पुत्र लौहरे रोजाना सुबह दौड़ लगाने जाते थे।
सोमवार को भी तड़के 4:30 बजे घर से निकले थे। सभी सेवला के पास दौड़ लगाते हुए डिवाइडर से सड़क पर कूद गए। इसी दौरान ग्वालियर की ओर से आती ईको कार ने संदीप, भानू और मोहित को पीछे से टक्कर मार दी। तीनों के सिर में चोट लगी।

चालक को किया पुलिस के हवाले
हादसे के बाद लोग जुट गए। उन्होंने कार को रोक लिया। चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि कार ताजगंज के कहरई मोड़ निवासी पूर्व फौजी जितेंद्र चला रहा था। अजय ने परिजनों को फोन करके सूचना दी।
जितेंद्र घायलों को कार से एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी लेकर आए। जहां पर भानू को मृत घोषित कर दिया गया। संदीप की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने हादसे के आरोपी को पकड़ लिया।
कार को जब्त किया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर थाना सदर ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
वहीं दो किशोरों की मौत से सदर के नैनाना ब्राह्मण गांव दुख में डूब गया। किसी ने भी नहीं सोचा था कि हादसे में बच्चों की जान चली जाएगी। लोगों ने परिजनों को किसी तरह संभाला। शाम को शवों का अंतिम संस्कार किया गया।