{"_id":"65781a73f16013bf290e2065","slug":"car-collides-with-divider-bride-and-groom-injured-accident-caused-by-dozing-off-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: डिवाइडर से टकराई कार, दूल्हा-दुल्हन संग पांच घायल; नींद की झपकी आने से हुए हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: डिवाइडर से टकराई कार, दूल्हा-दुल्हन संग पांच घायल; नींद की झपकी आने से हुए हादसा
Tue, 12 Dec 2023 02:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 12 Dec 2023 02:01 PM IST
सार
शादी के बाद दूल्हा और दुल्हन को लेकर आ रही कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में दूल्हा-दुल्हन सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना फ़तेहाबाद क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 23-200 के पास दूल्हा-दुल्हन को लेकर जा रही कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे में घायल दूल्हा-दुल्हन सहित पांच लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जयपुर के रहने वाले पवन कुमार की कानपुर बारात गई थी। शादी होने के बाद वे दुल्हन सोनी के विदा कराकर जयपुर के लिए लौट रहे थे। कार जैसे ही फतेहाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 23-200 के पास पहुंची, तभी चालक को नींद की झपकी आ गई। कार अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर की जाली को तोड़ती हुई पलट गई।
हादसे में ज्योति, सोनी, अश्विनी, महेश सोनी के साथ दुल्हन पलक और दुल्हा पवन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में भर्ती कराया है।