{"_id":"62081773209f890df9396570","slug":"cantor-hit-in-punctured-parked-car-two-farmers-of-saiyan-died-agra-news-agr5241387118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंक्चर खड़ी गाड़ी में कैंटर ने मारी टक्कर, सैंया के दो किसानों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंक्चर खड़ी गाड़ी में कैंटर ने मारी टक्कर, सैंया के दो किसानों की मौत
विज्ञापन
कुर्राचित्तरपुर/महावन (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 118 पर शुक्रवार की देर रात टमाटर से भरी मैक्स पिकअप पंक्चर हो गई। पंक्चर पिकअप व एक अन्य पिकअप में पीछे से कैंटर ने टक्कर मार दी। इससे तीनों वाहन पलट गए। हादसे सैंया के हुलासपुर गांव के किसान सरदार उर्फ सिद्धार्थ (51) और दिनेश (28) की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। पिकअप का टमाटर सड़क पर फैलने से एक घंटे यातायात प्रभावित रहा।
पुलिस के मुताबिक आगरा के थाना सैंया के गांव हुलासपुर निवासी सरदार सिंह उर्फ सिद्धार्थ (51), गांव के ही दिनेश (28) व अन्य किसानों के साथ टमाटर लेकर नोएडा मंडी बेचने जा रहे थे। शुक्रवार की रात करीब 1:30 बजे थाना महावन के माइल स्टोन 118 के पास मैक्स पिकअप गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया। साइड से खड़ी करके चालक पहिया बदल रहा था। इसी बीच पीछे से आए कैंटर ने टक्कर मार दी, जिससे मैक्स पिकअप पलट गई।
हादसे में दिनेश और सरदार सिंह समेत अन्य किसान घायल हो गए। दोनों ने इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि रोहतान, अमित, जगदीश, कुम्हेर उर्फ गब्बर सिंह और जितेंद्र घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी किसान सब्जी की खेती कर उसे बेचने नोएडा मंडी जा रहे थे। इस हादसे की चपेट में वहां खड़ी एक और पिकअप गाड़ी आ गई। यह तीनों वाहन भी पलट गए। एसपी देहात श्रीशचंद्र ने बताया कि दो किसानों की मौत हुई है। पांच घायल किसानों का इलाज चल रहा है। किसानों की मौत से हुलासपुर गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना के बाद मैक्स पिकअप में भरे टमाटर सड़क पर फैल गए, जिससे एक्सप्रेसवे का एक साइड का रास्ता यातायात के लिए बाधित हो गया। आगरा से नोएडा जाने वाले वाहनों की रफ्तार थम गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और टोलकर्मी मौके पर पहुंच गए। टमाटरों को मार्ग से हटवाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे बाद जाकर मार्ग को यातायात के लिए सुचारु कराया जा सका।