{"_id":"69c9929aeed3733d620013f3","slug":"canter-rams-into-tea-stall-injures-four-people-including-three-brothers-agra-news-c-25-1-agr1008-1022791-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कैंटर ने राैंदा चाय का खोखा, तीन भाइयों समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कैंटर ने राैंदा चाय का खोखा, तीन भाइयों समेत चार घायल
Mon, 30 Mar 2026 02:29 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
फोटो 4रफ्तार का कहर, कैंटर की टक्कर से चाय का खोखा तबाह, चार घायलपकड़ी गई कैंटर हादसे के ब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेरागढ़। कस्बा के कागारौल रोड पर रविवार दोपहर करीब तीन बजे तेज रफ्तार और लापरवाही ने भारी तबाही मचाई। एक बेकाबू कैंटर ने सड़क किनारे स्थित चाय के खोखे को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे खोखा पूरी तरह तबाह हो गया और दुकान में मौजूद तीन भाइयों सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों का एसएन इमरजेंसी में इलाज चल रहा है। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक भागने में सफल हो गया।
हादसा दोपहर तीन बजे करीब हुआ। नवीन सब्जी मंडी गेट के पास दिव्यांग रामू कुशवाह का चाय का खोखा है। चचेरे भाई विष्णु ने बताया कि दुकान पर रामू, उसका भाई कृष्णा (25), चचेरा भाई सनी (15) और सामान लेने आया एक अन्य बच्चा सनी (10) मौजूद थे, तभी कागारौल की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने खोखे को रौंद दिया। रामू और दोनों सनी खोखे में दब गए, वहीं कृष्णा टक्कर से उछल कर सड़क के गहरे नाले में गिर गया। आसपास के लोगों ने बमुश्किल सभी को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस की सहायता से परिजन घायलों को सीएचसी खेरागढ़ लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को एसएन इमरजेंसी आगरा भेज दिया गया। वहीं बगल से ही पंचर दुकानदार पप्पू ने बताया कि हादसे समय वह दुकान में ही सो रहे थे। तेज आवाज सुनकर वह उठकर भाग गए। उनकी दुकान के बाहर रखे कुछ सामान में नुकसान हो गया।