{"_id":"686142444791b8430c0394ed","slug":"canter-and-container-collide-on-agra-gwalior-highway-one-died-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा-ग्वालियर हाईवे पर कैंटर और कंटेनर में टक्कर...एक की माैत, दो लोग हुए घायल; चालक की झपकी से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा-ग्वालियर हाईवे पर कैंटर और कंटेनर में टक्कर...एक की माैत, दो लोग हुए घायल; चालक की झपकी से हुआ हादसा
Sun, 29 Jun 2025 07:10 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 29 Jun 2025 07:10 PM IST
सार
कैंटर चालक को अचानक से नींद की झपकी लग गई। इससे कैंटर डिवाइडर पार करते हुए सामने से आ रहे कंटेनर से जा टकराया।
विज्ञापन
हादसे में दुर्घटनाग्रस्त वाहन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के ग्वालियर हाईवे स्थित सैंया के पास कैंटर और कंटेनर में भिड़ंत हो गई। हादसे में कंटेनर चालक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि कैंटर चालक और कैंटर में बैठा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी सैंया पर भेजा, जहां से एसएन हॉस्पिटल आगरा के लिए रेफर कर दिया गया।
घटना रविवार सुबह करीब 6 बजे की है। धौलपुर की ओर से कैंटर आ रहा था। तभी सैंया पहुंचने पर चालक को नींद की झपकी लग गई। इससे कैंटर डिवाइडर पार करते हुए सामने से आगरा की ओर से आ रहे कंटेनर से टकरा गया।
हादसे में कंटेनर चालक लाखन पुत्र बलराम 42 वर्ष निवासी देवरी हेनोना मध्य प्रदेश, कैंटर चालक रूप सिंह निवासी शारदा नगर चुंगी थाना यमुना नगर आगरा, दिनेश निवासी गांव भट्टा झांसी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही सैंया पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को सीएचसी सैयां लाया गया। घायलों को उपचार देकर एसएन आगरा के लिए रेफर कर दिया। उपचार के दौरान कंटेनर चालक लाखन पुत्र बलराम की मौत हो गई।