फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Candle march taken out in protest against Kolkata incident

Agra News: कोलकाता घटना के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

Sun, 18 Aug 2024 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 18 Aug 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Candle march taken out in protest against Kolkata incident
कैंडल मार्च निकालते मैनपुरी के लोग।
मैनपुरी। कोलकाता में मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर की हत्या को लेकर डॉक्टरों के साथ ही समाज सेवियों में आक्रोश देखा जा रहा है। रविवार की शाम शहर में नीमा और सामाजिक संगठनों ने संयुक्त रूप से कैंडल मार्च निकाली। शहीद पार्क में मौनव्रत रखकर मृतका की आत्मा की शांति के लिए कामना की। वहीं हत्यारोपियों को फांसी की सजा की मांग की गई।
विज्ञापन

रविवार की शहर में आगरा गेट पुलिस चौकी से नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन, कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन, महिला व अन्य सामाजिक संगठनों ने संयुक्त रूप से कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च में शामिल लोग कोलकाता की डॉक्टर का फोटो साथ लेकर चल रहे थे।
विज्ञापन

बीच-बीच में डॉक्टर के हत्यारों को फांसी हो के नारे लगा रहे थे। नगर पालिका स्थित शहीद पार्क पहुंचकर कैंडल मार्च समाप्त हुआ यहां शहीदों की प्रतिमाओं के सामने कैंडल लगाए गए। लोगों की मांग थी कि मेडिकल कॉलेजों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए। कैंडल मार्च में डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. चंद्रमोहन सक्सेना, आराधना गुप्ता, सर्वेंद्र यादव, अवनीश कुमार शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed