फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Candle Fired Bed Three Scorched With Girl in Narkhi Up

यूपीः पढ़ाई के लिए जलाई मोमबत्ती से लगी बिस्तर में आग, बालिका सहित तीन झुलसे

Mon, 09 Dec 2019 12:50 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 09 Dec 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
Candle Fired Bed Three Scorched With Girl in Narkhi Up
जिला अस्पताल में भर्ती बालिका व भाई - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के हटी गढ़ी में जलती मोमबत्ती रजाई पर गिरने से एक बालिका एवं उसके दो भाई झुलस गए। आग लगने पर बच्चों ने चीख पुकार मचाई। परिजन जागने के साथ तीनों को उपचार को जिला अस्पताल लाए। यहां तीनों को भर्ती कर लिया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: उन्नाव सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता का दम तोड़ना देश की हार, भाजपा सरकार पर हमलावर हुए जयंत चौधरी
विज्ञापन


थाना नारखी के हटीगढ़ी निवासी गुलाब सिंह की छह वर्षीय बेटी छाया, बेटा अरुण (आठ), अभिषेक (14) शनिवार को रात मकान के कमरे में थे। बिजली न होने के कारण बच्चे मोमबत्ती जला कर पढ़ रहे थे और मोमबत्ती जली हुई छोड़कर सो गए। पास में रखी मोमबत्ती अचानक ही रजाई पर गिर गई। रात में रजाई गद्दों में आग लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मथुराः मकान में लगी आग, एक महिला की मौत, दम घुटने से नौ की बिगड़ी तबियत

तीनों बच्चे चीखते हुए कमरे से बाहर की ओर भागे। लेकिन तब तक आग से तीनों का चेहरा झुलस गया था। दूसरे कमरे में सो रहे अन्य लोग भी जाग गए। परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन ने किसी तरह आग को बुझाया। परिजन बच्चों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed