{"_id":"69e9f047ce2220553c046f5b","slug":"canara-bank-building-collapses-in-agra-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: हजारा नहर में मिला लापता व्यक्ति का शव, परिवार में मचा कोहराम; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: हजारा नहर में मिला लापता व्यक्ति का शव, परिवार में मचा कोहराम; जांच में जुटी पुलिस
Thu, 23 Apr 2026 03:41 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 23 Apr 2026 03:41 PM IST
सार
नहर में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
कासगंज के नदरई स्थित हजारा नहर में बृहस्पतिवार की सुबह एक व्यक्ति का शव उतराता मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। व्यक्ति बुधवार को अपने घर से निकला था और उसके बाद वापस नहीं लौटा था।
ढोलना के गांव मारूहपुर निवासी सौदान सिंह (40) का शव सुबह 8 बजे लोगों ने नहर में उतराता देखा। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए।
नहर में शव मिलने की खबर सुनकर सौदान सिंह के भाई मानपाल, रामखिलाड़ी और पूरन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव की पहचान सौदान सिंह के रूप में की। मानपाल ने बताया कि बुधवार को उनका भाई घर से निकला था, लेकिन फिर घर नहीं लौटा। उन्होंने बताया कि गांव और आसपास के क्षेत्र में सौदान सिंह के बारे में जानकारी की थी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका था। वह अविवाहित है।
विज्ञापन
व्यक्ति की मौत के बाद उसकी मां आनंदी देवी सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवेश राणा ने बताया कि नहर से बरामद हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।