{"_id":"6ae4e11ddd3a9bb4e20cea8f","slug":"85-sick-individuals-identified-during-door-to-door-survey-in-itua-three-show-symptoms-of-dengue-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-156422-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: इटउआ में घर-घर सर्वे में मिले 85 बीमार, तीन में डेंगू के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: इटउआ में घर-घर सर्वे में मिले 85 बीमार, तीन में डेंगू के लक्षण
विज्ञापन
फोटो 14 गांव इटउआ में मरीजों का परीक्षण करते चिकित्सक। संवाद
कासगंज। ढोलना के इटउआ गांव में बृहस्पतिवार को बुखार आने से एक युवक की के बाद स्वास्थ्य विभाग में सचेत हो गया है। शुक्रवार को अलीगढ़ से अपर निदेशक स्वास्थ्य (एडी हेल्थ) डॉ. नीरज त्यागी ने स्थानीय स्वास्थ्य टीम के साथ गांव का औचक दौरा किया। उन्होंने मौके पर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को राहत कार्य चलाने के निर्देश दिए।
गांव के रहने वाले हिम्मत सिंह की बृहस्पतिवार को तेज बुखार के बाद मौत हो गई थी जिसके बाद परिजन ने डेंगू से मौत की आशंका जताई थी। मामले का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को गांव में व्यापक घर-घर जांच अभियान चलाया।
सर्वे के दौरान कुल 85 ग्रामीण बीमार मिले जिनमें 51 को बुखार और 20 को सर्दी-खांसी के लक्षण थे। टीम ने 20 की मलेरिया और 20 की डेंगू की रैपिड किट से जांच की जिसमें तीन लोगों में डेंगू के शुरुआती संकेत मिले हैं। बीमारी की आधिकारिक पुष्टि के लिए इन सभी मरीजों की एलाइजा जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
एडी हेल्थ डॉ. नीरज त्यागी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संदिग्ध मरीजों की एलाइजा रिपोर्ट के आधार पर डीएमओ डॉ. श्रीकांत आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि समय पर सही उपचार मिल सके।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सर्वे के दौरान मिला लार्वा, जलपात्र कराए गए खाली
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में सघन लार्वा सर्वे भी किया। कुल 165 घरों के सर्वे में दो स्थानों पर और जांचे गए 284 कंटेनरों में से 3 स्थानों पर मच्छर का लार्वा मिला। एहतियात के तौर पर टीम ने 262 जलपात्रों को खाली कराया ताकि पानी जमा न हो और मच्छरों का प्रकोप रोका जा सके। स्वास्थ्य टीम में डॉ. विकास भारतीय, डॉ. प्रेम, डॉ. प्रवीण कुमार, अरुण कुमार गौतम, विपिन सिंह, सुनील कुमार, अरविंद कुमार, प्रमोद कुमार, उमाशंकर, भारत, श्रीकांत और प्रियंका मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन
गांव में किट से जांच में जिन मरीजों में डेंगू मिला है। उनकी एलाइजा की जांच कराने को निर्देश दिए गए हैं ताकि पुष्टि होने पर मरीज का सही उपचार हो सके। - डॉ. नीरज त्यागी, एडी हेल्थ