{"_id":"62bf3a8a23b4ac03a6190252","slug":"campaign-started-for-communicable-disease-control-kasganj-news-agr53864299","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचारी रोग नियंत्रण को शुरू हुआ अभियान,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचारी रोग नियंत्रण को शुरू हुआ अभियान,
विज्ञापन
कासगंज में सदर विधायक देवेंद्र राजपूत संचारी रोग अभियान रैली का फीता काटकर शुभारंभ करते
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। डेंगू और संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जनपद में शुक्रवार को नगर पालिका परिषद से रैली निकाली गई। इसी के साथ ही एक माह तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण के लिए अभियान का शुभारंभ हो गया। विभाग 16 जून से घर-घर दस्तक अभियान का शुभारंभ करेगा।
सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत और अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण वीके सिंह ने फीता काटकर रैली का उद्घाटन किया। चेयरमैन रजनी साहू ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि जनपद में एक जुलाई से 15 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा। इसके अंतर्गत 16 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलेगा। इसमें आशाएं घर-घर जाकर डेंगू, मलेरिया से बचाव के लिए मच्छरों को दूर रखने के उपायों के बारे में बताएंगी। बुखार से ग्रसित लोगों की सूची, टीबी संबंधित रोगों की सूची तैयार करेंगी।
विज्ञापन
कोविड से बचाव के बारे में जागरूक करेंगी। लोगों को बार-बार हाथ धोना, मास्क लगाना और घर के आसपास सफाई, पानी इकट्ठा न होने देने के लिए करेंगी प्रेरित। जिन परिवारों में जुखाम, बुखार से पीड़ित लोग मिलेंगे उनके घरों पर स्टीकर चिपकाकर चिह्नित करेंगी। डॉक्टर द्वारा उपचार की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान जिला शहरी समन्वयक मुहम्मद यूसुफ, यूनिसेफ डीएमसी अनुराग दीक्षित, बीएमसी जावेद मौजूद रहे ।