{"_id":"64eefcc24865130d710691ab","slug":"campaign-against-encroachment-will-go-on-in-agra-and-goods-kept-on-road-will-be-confiscated-2023-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आठ दिन में बदलेगी तस्वीर: आगरा में चलेगा अभियान और सड़क पर रखा समान होगा जब्त, ये मार्ग होंगे अतिक्रमण मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ दिन में बदलेगी तस्वीर: आगरा में चलेगा अभियान और सड़क पर रखा समान होगा जब्त, ये मार्ग होंगे अतिक्रमण मुक्त
Wed, 30 Aug 2023 01:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:54 PM IST
सार
आगरा की आठ दिन में तस्वीर बदलेगी। अब यहां अभियान चलाकर अतिक्रमण बचाया जाएगा। इसके साथ ही सड़क पर रखा समान भी जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
आगरा का एमजी रोड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में अगले आठ दिनों में शहर बदला-बदला सा नजर आएगा। एमजी रोड सहित 10 प्रमुख मार्ग अतिक्रमण मुक्त होंगे। फुटपाथ व सड़क पर रखा समान जब्त होगा। अतिक्रमण मुक्त मार्गों के संबंध में अफसर शपथपत्र देंगे। ये निर्देश मंगलवार को मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने आगरा डेवलपमेंट प्लान की समीक्षा के बाद दिए हैं।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने नगर निगम की कार्यशैली पर असंतोष व्यक्त किया। चेतावनी देते हुए कहा कि शहर में अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाया जाए। आठ दिन में बदलाव दिखना चाहिए। 10 प्रमुख सड़कों को अतिक्रमण मुक्त होने के संबंध में लिखित शपथपत्र दें। 15 सितंबर तक रेहड़ी, पटरी दुकानदारों के लिए छह वेंडिंग जोन चिह्नित करने के निर्देश नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल को दिए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Agra: सीएम योगी ने फिक्की सम्मेलन में की आगरा के सर्किट हाउस से जुड़े मिथक की चर्चा, जानें इसकी पूरी कहानी
विज्ञापन
मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने कहा कि सितंबर के पहले सप्ताह में जी-20 प्रतिनिधिमंडल आगरा आ सकता है। संभावित मार्गों की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण व पौधरोपण कराएं। उन्होंने डार्क स्पॉट चिह्नित कर वहां स्ट्रीट लाइट लगवाने, आईसीसीसी सिस्टम से सीसीटीवी कैमरों को जोड़ने के आदेश दिए।
बैठक में गाइड्स की ड्रेस का डेमो देखा। जिसकी डिजाइन को शहर की पहचान के अनुरूप बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी गाइड्स की ड्रेस व ट्रेनिंग के निर्देश दिए। शिल्पग्राम, फोर्ट व फतेहपुर सीकरी में पर्यटक सुविधा केंद्र विकसित करने को कहा। रात्रि बाजार, मॉडल रोड, मॉडल मार्केट विकसित करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ेंः- रक्षाबंधन पर सजे बाजार: चर्चा में साबुन, फेशियल और चॉकलेट राखी, घर पर बनीं इन राखियों की ऑनलाइन भी खूब डिमांड
बैठक में गाइड्स की ड्रेस का डेमो देखा। जिसकी डिजाइन को शहर की पहचान के अनुरूप बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी गाइड्स की ड्रेस व ट्रेनिंग के निर्देश दिए। शिल्पग्राम, फोर्ट व फतेहपुर सीकरी में पर्यटक सुविधा केंद्र विकसित करने को कहा। रात्रि बाजार, मॉडल रोड, मॉडल मार्केट विकसित करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ेंः- रक्षाबंधन पर सजे बाजार: चर्चा में साबुन, फेशियल और चॉकलेट राखी, घर पर बनीं इन राखियों की ऑनलाइन भी खूब डिमांड
साथ ही 30 अत्याधुनिक टॉयलेट बनाने, शहर के प्रवेश व निकास द्वार व्यवस्थति करने के निर्देश दिए हैं। उद्योगों की स्थापना के लिए डीएम नवनीत सिंह चहल को लैंड बैंक के लिए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश मंडलायुक्त ने दिए हैं। बैठक में पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह, एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़, सीडीओ ए मनिकन्डन सहित 20 से अधिक विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।