फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cabinet Minister said Kanya Sumangala Yojana will protect future of girl

कैबिनेट मंत्री ने कहा- 'सुमंगला योजना' से संवरेगा बेटियों का भविष्य, जानें कितनी मिलेगी धनराशि

Fri, 25 Oct 2019 06:16 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Oct 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister said Kanya Sumangala Yojana will protect future of girl
कन्या सुमंगला योजना के कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री व जिले के अफसर - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राम नरेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से बेटियों का भविष्य संवरेगा। बेटियों की परवरिश से लेकर शिक्षा तक कोई परेशानी न हो, इसलिए योगी सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है। 
विज्ञापन


मैनपुरी के नुमाइश पंडाल में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने सुमंगला योजना के पात्रों को प्रमाण पत्र बांटे। उन्होंने कहा कि इस योजना से बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के चलते पिता की कंधों से बेटी के विवाह का बोझ भी उतर गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बालिका को जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक किस्तों में 15 हजार रुपये मिलेंगे। बेटी के विवाह के समय मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का भी लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बेटियों को पढ़ाने की अपील की। वहीं डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा, सम्मान, समृद्धि के लिए संचालित योजनाएं कारगर साबित होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से मिलेगी धनराशि

डीएम ने बताया कि योजना के तहत बालिका के जन्म पर दो हजार, एक वर्ष तक के पूर्ण टीकाकरण के बाद एक हजार, पहली कक्षा में प्रवेश के बाद दो हजार, कक्षा छह में दो हजार, कक्षा नौ में तीन हजार और 12वीं उत्तीर्ण कर स्नातक अथवा दो वर्षीय या अधिक अवधि के डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। 

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री, डीएम व एसपी ने पात्र लाभार्थी स्वीटी, साक्षी, अमृता, प्राची, आस्था, सुमैला, शिखा, संजना सागर, शिंकी, प्राशी, अर्चना यादव, निशा, शिव कुमारी, सृष्टि, सुनैना, आशी यादव, तनवी, रविता, दिव्या आदि को प्रमाण पत्र दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed