{"_id":"697688b888be6d66d30537b0","slug":"cabinet-minister-came-on-the-road-gave-instructions-to-speed-up-the-repair-of-drains-agra-news-c-25-1-agr1067-974583-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नाले की वजह से परेशान हुए लोग...कैबिनेट मंत्री मौके पर पहुंचे, निगम अधिकारियों को दिए ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नाले की वजह से परेशान हुए लोग...कैबिनेट मंत्री मौके पर पहुंचे, निगम अधिकारियों को दिए ये निर्देश
Mon, 26 Jan 2026 07:28 AM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 07:28 AM IST
सार
कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय नगर निगम अधिकारियों के साथ धाकरान क्षेत्र से गुजर रहे नाले का निरीक्षण करने पहुंचे। नाले की मरम्मत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
धाकरान चौराहे पर निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय। साथ में नगर निगम के अधिकारी व
विस्तार
आगरा के धाकरान चौराहा स्थित पथवारी मंदिर के पीछे से गुजरने वाले नाले के चोक होने से परेशान लोगों की परेशानी जानने के लिए कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय रविवार को सड़क पर उतरे। नगर निगम के अफसरों के साथ उन्होंने खुद मौके का निरीक्षण कर लगभग सौ वर्ष पुराने एमजी रोड के आरपार गुजरने वाले अंडरग्राउंड नाले की मरम्मत और सफाई न होने पर नाराजगी जताई।
उन्होंने कहा पुराना क्षेत्र है और एमजी रोड से जुड़ाव होने की वजह से देश-विदेश के पर्यटक इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं। ऐसे में कार्य में तेजी के साथ स्थायी समाधान का विकल्प तैयार किया जाए। इस दौरान लोहे के पाइप डालकर पानी की निकासी की बात कही गई, जिसपर मंत्री ने तत्काल काम करने के निर्देश दिए। इस मौके पर मनहर धाकड़, बच्चू सिंह, चौ. अजय सिंह, कर्ण सिंह धाकड़, राजवीर सिंह धाकड़, प्रेम सिंह धाकड़ आदि मौजूद रहे।