{"_id":"6a91f16627069ea1560ffca5","slug":"cabinet-minister-agra-news-c-421-1-ag11016-15900-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कैबिनेट मंत्री के प्रयास से बरौली अहीर में 10.13 करोड़ से बनेंगे आठ नए मुख्य मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कैबिनेट मंत्री के प्रयास से बरौली अहीर में 10.13 करोड़ से बनेंगे आठ नए मुख्य मार्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरौली अहीर। आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने आठ प्रमुख मार्गों के नव निर्माण कार्य स्वीकृत किए हैं। इन कार्यों पर कुल 10 करोड़ 13 लाख रुपये खर्च होंगे। सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ ही आसपास के गांवों को मुख्य मार्गों से बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी। साथ ही ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग भी पूरी हो जाएगी।
कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार बेबी रानी मौर्य के अनुसार स्वीकृत कार्यों में भांडई से नगला दौलतिया संपर्क मार्ग का 1.20 किलोमीटर मार्ग 101.89 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा। कुंडौल कबीस मार्ग के किमी चार से ठार करुआ, ठार दुर्गा होते हुए ललवारा तक 1.10 किलोमीटर सड़क के निर्माण पर 100.60 लाख रुपये खर्च होंगे। अठपेरा मोड़ से बत्तीसा होकर सबला समोगर मार्ग तक 1.60 किलोमीटर सड़क का निर्माण 161.31 लाख रुपये, जबकि मिढ़ाकुर से सकतपुर तक 1.80 किलोमीटर मार्ग का निर्माण 159.20 लाख रुपये की लागत से होगा।
ग्राम गामरी सैयद पुलिया से चामड़ देवी एवं कमल सिंह के मकान तक एक किलोमीटर सड़क के लिए 91.59 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसी तरह कबीस-तनौरा मार्ग से सुल्तानपुर होते हुए सनखेड़ा तक 1.90 किलोमीटर मार्ग पर 177.34 लाख रुपये, बुढ़ाना मार्ग (दुपहरी चौराहा) से करभना तल्फी मार्ग तक 1.26 किलोमीटर सड़क पर 114.17 लाख रुपये खर्च होंगे। अजीजपुर में सिरौली मार्ग स्थित रविराज गैस गोदाम से श्मशान घाट होते हुए टपरा मार्ग पर केदार सिंह लोधी के मकान तक 1.10 किलोमीटर सड़क के निर्माण पर 106.80 लाख रुपये की लागत आएगी। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन आसान होने के साथ किसानों, विद्यार्थियों और आमजन को भी आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं लंबे समय से चली आ रही ग्रामीणों की मांग भी पूरी हो जाएगी।