फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CA will hit fours and sixes for three days, Himanshu sold for Rs 35 lakh

Agra News: तीन दिन चौके-छक्के लगाएंगे सीए, हिमांशु 35 लाख में बिके

Sun, 31 May 2026 02:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 31 May 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
CA will hit fours and sixes for three days, Himanshu sold for Rs 35 lakh
सीए क्रिकेट प्रीमियर लीग
आगरा। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की आगरा शाखा 78वें सीए स्थापना दिवस पर सीए क्रिकेट प्रीमियर लीग कराने जा रही है। इसके लिए संजय प्लेस स्थित एक होटल में खिलाड़ियों की बोली लगाई गई। ये खिलाड़ी टूर्नामेंट में छक्के-चौके लगाएंगे।
विज्ञापन

नीलामी कार्यक्रम का शुभारंभ सीए नितिन गुप्ता, शाखा अध्यक्ष सीए सौरभ नारायण सक्सेना, सचिव सीए सचिन बूबना, उपाध्यक्ष सीए आयुष गोयल, कोषाध्यक्ष सीए अंकित मित्तल व सीए गौरव सिंघल ने हैमर बजाकर किया। शाखा अध्यक्ष सौरभ नारायण सक्सेना ने बताया कि तीन दिवसीय लीग के लिए नौ टीमों के 126 खिलाड़ियों का टीम के मालिकों ने आईपीएल की तर्ज पर ऑक्शन किया।
विज्ञापन

कुबेरपुर स्थित कैप्टन अनेक सिंह स्टेडियम पर 12 से 14 जून तक लीग का नाइट में आयोजन होगा। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और टीम मालिकों ने मंच से विजेता ट्रॉफी का अनावरण किया। सचिव ने बताया कि सभी टीमों को एक करोड़ रुपये के बराबर की डिजिटल वैल्यू पॉइंट्स खिलाड़ियों को खरीदने के लिए दी गई। सबसे अधिक बोली में सीए हिमांशु धाकरे को 35 लाख में एसजे स्पार्टन्स के मालिक सुदीप जैन ने खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दूसरे स्थान पर सीए हर्षित जैन को 34 लाख में सुपर किंग्स एमजीसीओ के मालिक अर्चित बंसल ने और मोहित गुप्ता को 34 लाख में सब्सिडी कमांडोज के मालिक अभिषेक बंसल ने खरीदा। तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी सीए निखिल गर्ग को 33 लाख में ग्लास सिटी स्ट्राइकर्स के मालिक अजय गोयल ने खरीदा। पहले दिन 12 जून को चार मैच मैदान पर खेले जाएंगे। संचालन विकास सिंह ने किया। टीम मालिक सीए विनय बंसल, अंकित बंसल, हर्षित गोयल, शुभम अग्रवाल, रजत गोयल, सुदीप जैन ने भी बोली लगाई।

ये हैं नौ टीमें
लीग के लिए सुपर स्ट्राइकर्स, फिरोजाबाद फाइटर, रजत रॉयल्स, ग्लास सिटी स्ट्राइकर्स, सब्सिडी कमांडोज, गोयल धुरंधर, एसजे स्पार्टन्स, एमएसएमई गुरु, सुपर किंग्स एमजीसीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed